फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: होलिका दहन का दिन सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Thu, 13 Mar 2025 06:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति का राशि, अंक और ग्रहों के प्रभाव से जीवन पर अलग असर पड़ता है, और इस दिन के दौरान यह प्रभाव और भी प्रबल हो जाता है। होलिका दहन के समय, विभिन्न अंकों के जातकों के लिए अलग-अलग उपाय और फल हो सकते हैं। प्रेम और रिश्तों में सुधार, खुशियों का आगमन, और जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए होलिका दहन के दिन कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं होलिका दहन के दिन सभी 9 अंकों के लिए  कैसा रहेगा दिन।
विज्ञापन
1 of 10
13 मार्च का अंक ज्योतिष राशिफल - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Budh Vakri 2025: होली के तुरंत बाद बुध होंगे वक्री, इन राशियों के लिए नहीं है शुभ संकेत
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। काम में सफलता और पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। साथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन परिवार से सहयोग मिलेगा। संबंधों में स्नेहपूर्ण माहौल रहेगा।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज कामकाजी जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन साथी और परिवार का साथ मिलेगा। आपको कुछ नई जानकारी मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद होगी।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियाँ रहेंगी और आपके विचारों को सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलने के योग हैं।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। सेहत पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा। होलिका दहन के दिन आप अपने पार्टनर से अच्छे संबंधों का आनंद लेंगे। रोमांटिक रिश्तों में सुधार और पुरानी नोक-झोंक का अंत होगा। कुछ नए रोमांटिक अवसर भी मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज थोड़ी चिंता हो सकती है, विशेषकर स्वास्थ्य और वित्तीय मामलों में। रिश्तों में थोड़ी समझ की कमी हो सकती है, लेकिन सब ठीक हो जाएगा।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आप आर्थिक मामलों में अच्छा लाभ देख सकते हैं। परिवार और प्रेम संबंधों में संतुलन बना रहेगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपको कामकाजी जीवन में सफलता मिलेगी। यदि किसी कानूनी मामले में उलझे हुए हैं, तो विजय मिलने की संभावना है। सेहत में भी सुधार होगा।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें