फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 12 जुलाई 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 12 Jul 2021 07:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
आज आप कोई नई चीज सीख सकते हैं। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती। मैरिड लाइफ में तनाव रहेगा है। प्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में परिवर्तन आ सकता है। परिवार में संतान से संबन्धित किसी शुभ कार्य की स्थिति रहेगी। अपने बॉस व अधिकारियों से अनबन हो सकती है। यात्रा से सलफता नहीं मिलेगी। बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। 
शुभ अंक -2
शुभ रंग- हरा

4 of 10
अंक - 3
आज किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज सचेत रहें। विरोधी या शत्रु हावी होंगे। आर्थिक मामले में सुधर आएगा। बॉस आज खुश होकर तारीफ कर सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशी आयेगी। सेहत बेहतर होगा।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग -पीला
विज्ञापन

5 of 10
अंक - 4
आज आप भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। अचानक कोई काम शुरू न करे आपकी कल्पनाशक्ति बहुत अच्छी है। संगीत एवं कला में रूचि आपको प्रशंसा दिलायेगी। पारिवारिक समस्या किसी की मदद से सामान्य होगी।
शुभ अंक-10
शुभ रंग- बैगनी
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
लंबित कार्य पूरे होंगे। म्यूच्यूअल फण्ड अदि से लाभ, कला, विज्ञान एवं भौतिकी से जुड़े व्यक्तियों के लिये लाभ का दिन है खर्च की अधिकता रहेगी। पुत्र से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। आज आप कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। लव लाइफ में समस्या होंगी। धर्म की तरफ झुकाव रहेगा और समय का पूरा आनन्द लेंगे। सोशल मीडिया में समय व्यतीत होगा। विदेश यात्राएं कर सकते हैं।
शुभ अंक -2
शुभ रंग- भूरा

8 of 10
अंक - 7
कार्यक्षेत्र से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। घर में धन को लेकर कलह हो सकती है, अनुभवी व वरिष्ठ व्यक्तियों के अनुभव का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग- लाल

9 of 10
अंक – 8
अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। एसीडिटी से खतरा हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद व मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। लव लाइफ बेहतर होगी। संतान के करियर, विवाह आदि को लेकर उत्सुकता रहेगी।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

10 of 10
अंक - 9
व्यापार बेहतर होगा। सरकारी नौकरी का योग बन रहा है। परिवार की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के काम टलेंगे।
शुभ अंक 3
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें