फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 13 December 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 13 Dec 2021 07:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आज आपका मन विचलित है, इसलिए आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत है। शिक्षा में रूकावट आ सकती है। जिसके कारण साथ परिवार में अशांति आ सकती है। ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। 
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
यदि आप सरकारी नौकरी में हैं तो आपका ट्रांसफर हो सकता है। यह परिवर्तन आपको बेहतरी की ओर ले जाएगा। अगर आप मित्र या प्रेमी की तलाश कर रहे हैं तो तलाश पूरी होगी। माता पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होंगे।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- क्रीम

4 of 10
number
अंक - 3
परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बच्चों की तरफ से परेशानी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्याएं आयेंगी लेकिन आप समझदारी से उन्हें संभाल लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेम में सफलता हासिल होगी। हमसफर के साथ शाम का कार्यक्रम बनेगा। 
शुभ अंक- 12
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
अगर आज कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई जल्द होगी। प्रेम संबंधों में सफलता जरूर प्राप्त होगी। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबंधों का ध्यान रखें। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गेरुआ
 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
आज आपका दिन उल्लास भरा रहेगा। जीवन साथी का साथ प्रेम और रोमांस बन रहेगा। वाहन या घर खरीद सकते हैं। रूके काम पूरे होंगे। रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं। 
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। संपत्ति से संबंधित मामलों में जिम्मेदारी से काम लें। कार्य की अधिकता के कारण आज मौज-मस्ती नहीं कर पाएंगे। प्रेमी के साथ डेट का प्रोग्राम बन सकता है। ध्यान रखें रिश्तों में समस्या हो सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी

8 of 10
number - फोटो : number
अंक- 7
आज आपका मन सातवें आसमान पर है। प्रियजन से जो उम्मीदें है वह पूरी होगी। विदेशयात्रा पर जाने और नए संबंध बनाने के योग हैं। आज आप चर्चा में रहेंगे। कोर्ट से संबंधित मामले एवं सरकारी कार्यों में विजय प्राप्त होगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग - ग्रे

9 of 10
number - फोटो : number
अंक-8 
उच्च शिक्षा के लिये आवेदन भरने के लिये दिन शुभ है। नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगी। विवाह के रिश्ते के लिये दिन उत्तम है। आज परिवार के साथ छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं।
शुभ अंक-17
शुभ रंग-पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
दिन की शुरूआत में पारिवारिक मामले बेचैन करेंगे। परिवार का कोई व्यक्ति झुकना नहीं चाहेगा। परिजनों या पत्नी से मतभेद हो सकता है।  कैरियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें।
शुभ अंक-13 
शुभ रंग- नांरगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें