फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 13 August: मूलांक 7 वाले सोच समझकर निवेश करें, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Wed, 13 Aug 2025 07:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
13 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 1
पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। सट्टा, म्युचुअल फंड आदि में नुकसान हो सकता है। आलस्य हावी रहेगा। पारिवारिक कलह हो सकता है। सेहत के प्रति सावधान रहे।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - स्लेटी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक – 2
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता रहेगी। प्रवेश परीक्षा, प्रतियोगिता आदि में सफलता मिल सकती है। अविवाहित जातकों के विवाह का योग बन रहा है। आज व्यापार में पार्टनरशिप न करें। आगे चलकर परेशानी आ सकती है।
शुभ अंक - 41
शुभ रंग – भूरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 3
आज लाभ एवं भाग्योदय का दिन है। पुरानी चल रही परेशानियां कम होंगी। कोर्ट-कचहरी में चल रहे केस आपके पक्ष में हो सकते हैं, आलस्य की वजह से आप काफी समय व्यर्थ में गंवाएंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक – 4
आज आपके भाई किसी बात को लेकर आपका विरोध कर सकते हैं। जमीन-जायदाद में कोई धोखा दे सकता है। खर्चा बढ़ेगा, जिस कारण बचत कम होगी। बेकार अपना समय तर्क-वितर्क में न गंवाएं।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 5
नौकरी को लेकर मन में एक तरह की चिंता रहेगी। ध्यान रहे, नकारात्मक विचार आपके आत्मविश्वास को कम करेंगें। बाहर खाने-पीने के कारण सेहत खराब हो सकती है। धन का सही जगह निवेश करने के कारण लाभ होगा।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 6
परिवार में अनबन के कारण मन अशांत रहेगा। आप महसूस कर सकते हैं कि लोग आपका विरोध कर रहे हैं। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों पर किसी प्रकार का लांछन लग सकता है। अपने सहकर्मी से बना कर रखें। घुटनों में दर्द हो सकता है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – ग्रे

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 7
दुर्घटना घट सकती है। शेयर मार्केट तथा सट्टे बाजार से फिलहाल दूर रहें। आपकी आदतों के कारण शायद लोग आपके विरोधी हो जाएं। व्यापार में निवेश सोच-समझ कर करें। चोट लगने से बचें। प्रियतम के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। 
शुभ अंक - 14
शुभ रंग – क्रीम

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक – 8
आज आपका दिन संघर्षमय रहेगा, परन्तु आपका ध्येय रहेगा कि आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकें। परिवार का साथ आज नहीं मिलेगा। किसी की सलाह लेकर कार्य करेंगें, तो सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक – 9
स्वास्थ्य ठीक नहीं होगा। अपने चंचल दिमाग को अपने वश में रखें। वाहन धीरे चलाएं, दुर्घटना की आशंका है। पारिवारिक अशांति दिमाग को परेशान रखेगी। अपने अहंकार को प्रेम संबंधों के बीच न आने दें।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें