Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आपके लिए आज का दिन धन की प्राप्ति का होगा। कई जगहों से आपके खाते में धन का आगमन होगा। जोड़ों का दर्द डाक्टर के पास ले जाएगा। विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी नई चीज की खरीदारी कर सकते हैं। शुभ अंक - 15
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आपके लिए आज किसी नई योजना में निवेश और पार्टनरशिप में कोई कार्य न करें। यात्रा करना शुभ नहीं होगा। जीवनसाथी से लाभ होने की सम्भावना है। गृहस्थ जीवन ठीक रहेगा। कारोबार में परेशानी आ सकती है। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आज आपको सेहत का ध्यान रखें नहीं तो कोई इन्फेक्शन हो सकता है। बैंक से लोन मिल सकता है। पेपर पर हस्ताक्षर करने से पूर्व सही तरह से जांच पूरी तरह चेक कर लें। सरकारी कार्यों में विघ्न हो सकता है। शुभ अंक- 34
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज आपको धैर्य बनाकर रखना होगा और कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। घर में मेहमान आ सकते हैं। प्रेम जीवन में संबंध मधुर रहेंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आज आपके काम में शत्रु रूकावट पैदा कर सकते हैं। आवेश में निर्णय न लें। नींद पूरी ना होने के कारण आज मन विचलित रहेगा। जिसके कारण आप थकावट महसूस करेंगे। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। शुभ अंक - 23
शुभ रंग- मेजन्टा
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
सूचना के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की मिल सकती है। परिवार के साथ आनन्दपूर्ण शाम बिताएंगे। वाहन ध्यान से चलाएं। आज के दिन आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकते है। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
रिसर्च आदि क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। अपने फोकस को सही तरीके से मैनेज करें, वर्ना आपको परेशानी हो सकती है। परीक्षा में उत्तम रिजल्ट आ सकता है। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- नारंगी
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आर्थिक मामलों से जुड़ी समस्याएं तनाव का कारण बन सकती हैं। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। पिता के साथ किसी मुद्दे पर आपकी बहस हो सकती है। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
अंक 9
आप प्रसन्न और सकून महसूस करेंगे। सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। सोशल विजिट हो सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज निवेश में फायदा हो सकता है। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नीला