फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 12 मार्च: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 12 Mar 2021 07:48 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक -1
कार्यक्षेत्र में मेहनत करने से ही सफलता मिलेगी। राजनीति में आपका संपर्क, संबन्ध बड़े-बड़े लोगों से होगा। प्रेमी व पति-पत्नी में आपसी मतभेद रह सकता है। बात को न बढ़ायें नये वस्त्र आभूषण आदि की खरीद फरोस्त कर सकते हैं।
शुभ अंक -14  
शुभ रंग – सुनहरा



विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
प्रेम संबन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें नहीं तो साथी रूठ सकता है। आप पर झूठा आरोप लग सकता है। व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आपकी व्यावसायिक या विभागीय जानकारी लीक हो सकती है। सतर्क रहें।
शुभ अंक -12
शुभ रंग- लाल

4 of 10
number
अंक - 3
सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। घरेलू स्तर पर आपके फैसले, जीवन शैली में बदलाव लायेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ अंक - 19 
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
शिक्षा के क्षेत्र में छात्र अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे तो परीक्षा में सफलता मिलेगी। सेहत अब बेहतर होगी। सरकारी क्षेत्र में अटके व लंबित पड़े काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आगे बढ़ेंगे।
शुभ अंक – 6 
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक-5
पारिवारिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। प्रेमी- प्रेमिका से मुलाकातों का सिलसिला चलता रहेगा। साथ यात्रा कर सकते हैं।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। हर मुश्किल परिस्थिति में आप अपने परिवार को साथ में खड़ा पायेंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग– हरा

8 of 10
number
अंक - 7
बीमारी पर खर्च की भी संभावना है। कुछ लोगों के जीवन में प्रेम की एंट्री होगी। आज संतान की शिक्षा, कॉलेज का चयन, विषय का चयन, कैरियर आदि को लेकर असमंजस बना रहेगा।
शुभ अंक - 5 
शुभ रंग - सिल्वर

9 of 10
number
अंक – 8
किसी रिश्तेदार से सम्बन्धित कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। ज्ञान के प्रस्तुतीकरण में कहीं न कहीं आप पिछड़ सकते हैं। थोड़ा चतुर होना बेहतर परिणाम देगा।  
शुभ अंक - 13 
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
धन लाभ आपको उतना नहीं होगा जितना व्यापार में आपने परिश्रम किया है। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। उनके साथ घूमने जा सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य बार-बार खराब हो सकता है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें