फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 11 मार्च: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 10 Mar 2021 03:53 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1 
आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप अपने आत्मविश्वास और विवेक से जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता पाएंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता की सेहत आपको परेशान कर सकती है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - नारंगी



विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
आज आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धि और साहस से उन्हें पार कर लेंगे। आपकी मधुर भाषा का लाभ आपको अवश्य मिलेगा। परिवार एवं जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक -11
शुभ रंग - हल्का हरा

4 of 10
number
अंक - 3 
आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील साबित होगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं है। आज का दिन आपके लिए सार्थक होगा। पति-पत्नी के संबंध में मधुरता आएगी।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
आज कोई भी कार्य शुरु करने से पहले गंभीरता से उस पर विचार कर लें। आज आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान की आशंकाएं भी बन रही हैं।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग  - नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आप पूर्ण उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। यह आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि करेगा। उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नता के संकेत बनते दिख रहे हैं। स्त्रियों के लिए रिश्ता तय हो सकता है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग  - स्लेटी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आज आप शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। शिक्षक के लिए आज का दिन बड़ा स्पेशल है। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ प्राप्ति हो सकती है। आप अपने बड़े बेटे के सहयोग से व्यापार में प्रगति कर सकते हैं।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - हल्का नीला

8 of 10
number
अंक - 7
आज मनोरंजन और रोमांस का दिन है। मन प्रसन्न रहेगा। जिस चीज की आपको तमन्ना थी, वह आपको अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत धैर्य और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - नीला

9 of 10
number
अंक - 8
आज मां-बेटे में थोड़ी अनबन हो सकती है। आपके पास नए दोस्तों की कंपनी होगी, जो आपकी प्रगति में सहायक साबित होंगी। कुछ दिनों में आपके जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
कार्यक्षेत्र के लिए दिन सामान्य बीतेगा। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से खुशी महसूस होगी। वहीं अगर आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में कोई दस्तक देने वाला है।
शुभ अंक -10
 शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें