फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 12 January 2022: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 12 Jan 2022 08:12 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
रिश्तेदारों के साथ भेंट होगी। आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं और आपको सम्मान भी मिल सकता है। परिवार में कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप धैर्य से कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक - 17
शुभ रंग-लाल
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
अपने जज्बातों पर धैर्य रखें। आपकी कोई निंदा कर सकता है। विद्यार्थी नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। रिश्तों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। गणित पढ़ रहे विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। रिजल्ट अनुकूल आयेगा। 
शुभ अंक-10
शुभ रंग - जामुनी

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आपकी कार्यक्षमता की परीक्षा होगी। जीवनसाथी से आनंन्द की कोई खबर मिलेगी। उसके साथ शाम अच्छी गुजरेगी। आप लोगों की उमीदों पर खरे उतरेंगे, बॉस या अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। 
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें। इस वक्त सही प्लानिंग आगे आपके भविष्य को सुखमय बनाएगी। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कला में रूचि है तो आपको मन पसंद नौकरी मिल सकती है। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
दिन सामान्य रहेगा। सलाह है अपने विचार सही तरीके से प्रस्तुत करें, अन्यथा माता-पिता के साथ बहस हो सकती है। आर्थिक रूप से खर्च ज्यादा कर सकते हैं। जो जातक विवाह करने में इच्छुक हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नए सम्बन्ध बन सकते हैं।
शुभ अंक -11
शुभ रंग-पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
मन प्रसन्न रहेगा। लम्बी यात्रा पर जाने का योग है। स्वयं पर नियंत्रण रखें। मदिरा सेवन हानि का कारण बन सकती है। नये गहने कपड़े आदि पर खर्च ज्यादा होगा। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। 
शुभ अंक -15
शुभ रंग- खाकी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
घरेलू कलह का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में जातकों की नौकरी में तरक्की हो सकती है। जो जातक प्रेम विवाह करने के इच्छुक है। उनको अपने घरवालों की सहमति प्राप्त होगी। सट्टा, शेयर मार्किट पर धन व्यय न करें, हानि हो सकती। 
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – केसरिया

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8  
शिक्षा के क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। अगर आप वकील व ज्योतिष के क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, तो दिन नौकरी के आवेदन के लिए उत्तम रहेगा। किसी नुकीली वस्तु से चोट लग सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आंखों की परेशानी बढ़ सकती है। 
शुभ अंक -32
शुभ रंग - हल्का पीला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
भाग्य का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी में आप निवेश कर सकते हैं। सभी महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। कानूनी अड़चने आ सकती हैं। रोजी-रोटी के उचित अवसर मिलेंगे। सतर्क रहें, किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - फिरोजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें