Ank Jyotish Today 12 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का विश्लेषण उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जिसे उसकी जन्मतिथि से निकाला जाता है। जन्म तिथि के सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम एक अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। माना जाता है कि यह अंक व्यक्ति की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने की शैली और जीवन में आने वाली परिस्थितियों को प्रभावित करता है। प्रत्येक मूलांक 1 से 9 तक होता है और हर अंक किसी विशेष ग्रह की ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों की मदद से मूलांक और भाग्यांक की गणना कर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यफल तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से व्यक्ति आने वाली घटनाओं का संकेत पहले ही प्राप्त कर सकता है और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों या कार्यों के लिए बेहतर दिशा और मार्गदर्शन पा सकता है।
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।