मूलांक 4
- फोटो : adobe stock
4, 5, 6, 8 और 9 मूलांकों के लिए बेहद सकारात्मक रहा 2025
मूलांक 4
4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 4 होता है। इनके लिए 2025 अवसरों का वर्ष रहा। सामान्य उतार-चढ़ाव से गुजरने वाले इस मूलांक के जातकों ने इस साल कई चिंताओं से मुक्ति पाई। विशेषकर व्यापार शुरू करने या विस्तार करने की चाह रखने वालों को 2025 ने मजबूत आधार दिया। बड़े निर्णयों में सफलता मिली और पारिवारिक वातावरण भी सहयोगी रहा।