फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Mon, 12 Aug 2024 06:57 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
12 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
बदलाव अभी ज़रूरी है। आपकी योजनाएं घर में किसी मतभेद या किसी आवश्यक मरम्मत के कारण रद्द हो सकती हैं। जोखिम भरे निवेश से बचें। सभी निर्णयों को ध्यानपूर्वक लेने के लिए समय निकालें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आत्मनिरीक्षण आज की ज़रूरत है। आज आपका ध्यान घर और परिवार पर ही केंद्रित रहेगा। यह समय बातचीत,मृदुता और देखभाल का हैं। आप लोगों को अपने रचनात्मक स्वभाव से प्रभावित करना चाहेंगे।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
किसी ऐसे व्यक्ति पर कभी विश्वास मत कीजिये, जिसने आपसे झूठ बोला हो और किसी ऐसे व्यक्ति से कभी झूठ मत बोलिए जो आप पर विश्वास करता हो। खुदाई, मिटटी या पाइपलाइन से संबंधित असाइनमेंट आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएंगे।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आप में से कुछ लोगों को प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंद्वी का भी सामना करना पड़ेगा। माँ की तरह की स्त्री या केयर टेकर की ज़रूरत के समय मदद करें। जुआ, शेयर या सट्टेबाज़ी आपके लिए विनाश का कारण बन सकते हैं। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
अपने करियर में सफलता पाने के लिए अपने तर्क और नैतिकता को सही मात्रा में प्रयोग करें। अपने बिज़नेस के लिए आप सर्वोत्तम प्रयास कर रहे है और इसके लिए आपने नई ग्राहक नीतियां भी विकसित की हैं।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
अत्यधिक महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों से बचें क्योंकि इसके लिए आपके अधिक समय और धन की आवश्यकता है।  यह दिन आपके लिए अच्छा भाग्य ले कर आया है जहाँ आपके करियर में बदलाव आपकी सोच को तरक्की के लिए बदल देगा।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
धन के लेनदेन में देर या आर्थिक नुकसान से बचने के लिए आज कोई भी निर्णय न ले। आज लोग आपके कार्य की भी आलोचना करेंगे इसलिए सावधान रहें। आज बहुत सारी चीज़ों या बातों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं लेकिन पैसा आपकी सबसे बड़ी चिंता का कारण बनेगा। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
अपनी प्राथमिकताओं को समझें और अपनी योजनाओं पर अच्छे से काम करें। आप आज अकेले रह कर खुद के बारे में भी जानना चाहेंगे। किसी क़रीबी से संबंधित अप्रिय समाचार आपको झटका दे सकता है। करियर में आज का दिन आपके लिए ठीक है जहाँ नई साझेदारी या व्यावसायिक परियोजना की भी संभावना है।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
याद रखें, व्यापार और रिश्तों में कुछ बातों को रहस्य बनाये रखना ज़रूरी होता है। आप किसी बड़े बदलाव को भी महसूस कर सकते है। उन लोगों के साथ समय बिताना न भूलें जो आपके लिए धन का स्त्रोत हैं।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें