फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Sat, 10 Aug 2024 07:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
10 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज स्वयं, अपने मनोरंजन और आनंद के लिए समय निकालेंगे। कोई ख़ुफ़िया रिश्ता या कार्य भी आपकी प्रतीक्षा कर रहा है जिसे आप आपको नयी पहचान देना होगा। पेशे में आई समस्याओं को आप संघर्ष से दूर कर सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज कोई भी वित्तीय निर्णय लेने से बचें क्योंकि इससे हानि हो सकती है। अपने धन, सम्पर्क और संसाधनों का सही से प्रयोग करें। आपको मिलने वाले अवसरों को जांचे और किसी अच्छे सलाहकार की सलाह लें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
अगर आपका व्यवसाय आपके अनुरूप नहीं चल रहा है तो इसका मतलब यह है कि आपको अपना दृष्टिकोण बदलने की ज़रूरत है। अव्यवस्था से ब्रेक लें और अपनी शारीरिक और भावनात्मक तंदुरुस्ती का ध्यान रखें। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
पूरी तरह से आराम करने या अकेले रहने की भी संभावना है। अभी आपकी आध्यात्मिक कनेक्शन में रूचि हो सकती है। अपने साहस पर विश्वास करें और अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनना न भूलें। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
ऐसा कोई भी निर्णय न लें जिसके लिए आपको पछताना पड़े, खास कर आर्थिक मामलों में। आज भावुक होते हुए भी आप समस्याओं से आसानी से बाहर निकल आएंगे। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
काम में नाकामयाबी से आप अपनी स्थिति या अपने रोजगार की जगह का मूल्यांकन कर सकते हैं। अस्थायी चुनौती को अपनी छवि का नुकसान न करने दें। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आय का एक और स्रोत आपका इंतज़ार कर रहा है। अपने अंतर्ज्ञान का पालन करें और खुद को हानि पहुंचाने वाले व्यवहार से बचें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपके जीवन में असंतोष का भाव आएगा, जिससे आपको लगेगा कि आपका जीवन नियंत्रण से परे हैं। आप ऐसे लोगों के इंतज़ार में हैं जो आपकी प्रतिभा पहचानेंगे। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
सही समय और सही जगह पर अपने विचारों को प्रस्तुत करें, इससे सफलता निश्चित है।अभी आप पैसों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। लेनदेन में होने वाली देरी से बचने के लिए सावधानी से खर्च करें। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें