Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष एक महत्वपूर्ण विद्या है, जिसके द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
अभी आपकी सफलता अपने सहकर्मियों और परिवार के साथ प्रभावी बातचीत पर निर्भर करती है जैसे आप कार्यालय और घर में योजना बनाते हैं। मरम्मत या नवीनीकरण से कुछ मतभेद पैदा हो सकते हैं। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज आपका अधिकतर वक्त परिजन और कार्यालय के बीच में बीतेगा। अपने परिवार के प्रति अधिक भावुक रहेंगे। कुछ खाली समय खुद के लिए निकालें। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
लेनदेन में होने वाली देरी से बचने के लिए सावधानी से खर्च करें। परिवार के साथ संगीत या भोजन जैसी साधारण खुशी शेयर करें। परेशानी के समय में एक शिक्षक या सलाहकार के साथ रहें। शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आपके प्रियजन आपके रचनात्मक पहलू के बारे में जानेंगे और तारीफ करेंगे। ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न लगे। आज नए सम्बन्ध बनाने और व्यस्त रहने का योग है। शुभ अंक- 19
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
अस्थायी चुनौती को अपनी छवि का नुकसान न करने दें। आय का एक और स्रोत आपका इंतज़ार कर रहा है। काम में नाकामयाबी से आप अपनी स्थिति या अपने रोजगार की जगह का मूल्यांकन कर सकते हैं। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
घर या व्यापार में नई परियोजनायों और कार्यों की शुरुआत होगी। अपनी मौजूदा वित्तीय स्थिति से संतुष्ट न होने की वजह से आप अधिक ज्ञान प्राप्त करना चाहेंगे। शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आज आप उदासीन महसूस करेंगे किंतु यह उदासीनता आपके मार्ग में आने वाली हर समस्या को दूर करने में मदद करेगी। असंभव को संभव बनाने के लिए तैयार हो जाइए। वाहन सावधानी से चलाएं। शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज आपको जोखिम भरे कार्यों से बचना होगा। सामाजिक मेलजोल का आनंद आपको मिलेगा। इससे अन्य लोग आपके करिश्मे की प्रशंसा करेंगे। लेकिन उन लोगों की उपेक्षा न करें जिनकी घर पर आपको ज़रूरत है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 9
धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको मिलेंगे। आज आपके लिए महीने का सबसे अच्छा दिन है। आज उत्साहित और बलशाली महसूस करेंगे, लेकिन अपनी वास्तविकताओं को न भूलें। घरेलू मामलों में आपको सच्ची खुशी और मन की शांति मिलेगी। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी