Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज दृढ़ संकल्प और तैयारी के साथ स्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आपकी कड़ी मेहनत और निरर्थकता हर समय आपकी मदद करेंगे। अपव्यय से बचें। शुभ अंक - 12
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
अपनी पदोन्नति या वेतन में वृद्धि का पूरा मज़ा लें। धन प्राप्ति की संभावना है लेकिन गलत निवेश से बचें और ज़रूरत पड़ने पर चौकस रहें। आपके प्रियजन या पडोसी किसी परेशानी का सामना कर सकते हैं। शुभ अंक - 10
शुभ रंग- गुलाबी
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
नए सितारे आपके लिए आशा की नई किरण और असंख्य संभावनाएं ले कर आए हैं। आज नए जीवन को शुरू करने और पुराने दोस्तों से संबंधों को सुधारने का सबसे बढ़िया समय है। शुभ अंक - 22
शुभ रंग - केसरिया
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
किसी की मदद करना सबसे बेहतरीन चीज़ है इससे संतुष्टि और अनुभव प्राप्त होता है। आज का दिन आध्यात्मिक रूप से बेहद प्रबल है इसलिए आज अपने दिमाग की जगह दिल की सुनें। शुभ अंक- 22
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
कोई मुद्दा आपको परेशान करेगा जैसे कोई सेहत से जुड़ा या कोई रहस्य्मय, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं। डॉक्टरों और बुजुर्गों से सलाह लें। अभी आप अकेला महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक - 15
शुभ रंग - नारंगी
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आप अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकते है या कुछ लोग दोस्तों की भलाई के लिए काम करेंगे। दोस्तों के साथ मिल कर काम करने से सफलता प्राप्त होगी। शुभ अंक – 15
शुभ रंग – भूरा
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आज सैर-सपाटे या घर के कामों में आपकी मदद करेंगे। प्रभावी बातचीत इस दिन की ज़रूरत है। नेटवर्किंग भविष्य में मिलने वाले मौकों का कारण बनेगी। शुभ अंक – 16
शुभ रंग – सुनहरा
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन के मामलों पर ध्यान दें, चाहे वो रिश्तों का संकट हो या नवीनीकरण या आवश्यक मरम्मत से संबंधित। अभी कोई खरीदारी या निवेश की आवश्यकता हो सकती है। गहराई से मामले पर विचार करने के लिए समय निकालें। शुभ अंक - 2
शुभ रंग- लेमन
अंक 9
आज छोटी सी यात्रा भी कर सकते है। भावुक होने के कारण प्रियजनों के प्रति अधिक रक्षात्मक रहेंगे। आज आपका मन व्याकुल रहेगा जिसके कारण काम में ध्यान केंद्रित करने में समस्या आ सकती है। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- नीला