फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 10 मई 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 10 May 2021 06:20 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1
सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। काम का दबाव रहेगा। घरेलू खर्च भी बढ़ सकते हैं।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
आर्थिक पक्ष के लिए दिन सामान्य रहेगा। नए काम की शुरूआत हो सकती है। इस समय कोई रचनात्मक कार्य संपन्न हो सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल शीघ्र मिल सकता है।  
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- बैंगनी

4 of 10
number
अंक- 3
आर्थिक परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। शारीरिक कष्ट के योग भी बन रहें हैं। आज दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है।  
शुभ अंक- 20 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
आज का दिन उन्नतिशील रहेगा। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में मजबूत रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। 
शुभ अंक- 4 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
आज का समय व्यवसाय को आगे बढ़ाने का है और आप काफी हद तक सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को बॉस की डाट-फटकार का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
आज आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे शारीरिक कष्ट हो सकता है। आप योग तथा मनोरंजन का सहारा लें, इससे आप मानसिक रूप से प्रसन्न रह सकते हैं। 
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- वायलेट

8 of 10
number
अंक- 7
आज आपको व्यापारिक मामले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पूरा जोश और उत्साह रहेगा। अधिक व्यस्तता के कारण आप स्वयं व परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे रिश्तों में तनाव रहेगा।
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग- हरा

9 of 10
number
अंक- 8
आपके सारे कार्य आपके अनुरूप पूर्ण हो सकते हैं। दिमाग में शांति और मन प्रसन्न रहेगा। रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। सिर दर्द जैसी समस्या रह सकती है।  
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
मकान संबंधी कार्यों में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं। धन लाभ के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, जिससे आप असहज महसूस करेंगे। 
शुभ अंक- 42 
शुभ रंग- मेजन्टा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें