फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 7 और 8 वालों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Tue, 11 Mar 2025 06:12 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: आज के दिन का अंक ज्योतिषीय प्रभाव आपके कार्य, रिश्ते, और मानसिक शांति पर आधारित है। इस दिन अपने कार्यों को धैर्य से और समझदारी से पूरा करें, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सके
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Budh Vakri 2025: होली के तुरंत बाद बुध होंगे वक्री, इन राशियों के लिए नहीं है शुभ संकेत
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। संतान को किसी पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती हैं। निवेश में मनचाहा लाभ मिलने पर आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विरोधियों में आपका भय बना रहेगा।
शुभ अंक- 63
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
करियर को लेकर किसी अनुभवी से बात कर सकते हैं। आज नए कार्य की शुरुआत के लिए किसी यात्रा पर जाएंगे। परिवार में किसी के आगमन से चहल होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा पद मिलने से खुशी होगी।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3    
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता से अटकी हुई सभी योजना पूरी होगी। ऑनलाइन यदि आप शॉपिंग करते हैं, तो किसी लाभ की प्राप्ति संभव है। घर में किसी की शादी की तारीख तय हो सकती है। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नारंगी  
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति होगी। आज परिवार में किसी मुद्दे को लेकर चल रही बहस भी समाप्त होगी। जीवनसाथी से किसी उपहार की प्राप्ति होगी। नए अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला    
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
यदि किसी काम को लेकर लगातार भागदौड़ कर रहे थे, तो आज राहत मिलने की संभावना है। व्यापार में विशेष संपर्कों से लाभ मिलेगा। घर परिवार में शांति बनी रहेगी। निवेश के लिए समय सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनने की संभावना है। घर में किसी के आगमन से कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे। यह समय शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपके वेतन में वृद्धि होगी। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- वायलेट

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
किसी पुरानी बातों को लेकर समस्याएं बनी रहेगी। आज जरूरत है वाणी पर नियंत्रण रखने की। कोर्ट के मामलों में राहत मिलती दिख रही है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों की अच्छी साख रहेगी। 
शुभ अंक - 57
शुभ रंग - बैंगनी

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
व्यापार में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी पर अधिक भरोसा न करें। वाहनों की प्रयोग सावधानी से करें। विवाह योग्य जातक शादी के लिए निर्णय सावधानी से लें। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।
शुभ अंक - 36
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। निवेश के लिए अभी रुकना बेहतर रहेगा। आपके खर्च बढ़ने से आपको समस्या होगी। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें अपने आसपास रह रहे शत्रुओं की चालों को समझना होगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें