फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 11 जुलाई 2021: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 11 Jul 2021 07:23 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
कार्यक्षेत्र में विरोधियों के कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। पारिवारिक विवाद भी हो सकता है, इसलिए संभलकर रहने की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

3 of 10
अंक - 2
व्यापारियों को लाभ हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह दिन काफी लाभकारी रहने वाला है। धन लाभ होने के प्रबल आसार बन रहे हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

4 of 10
number
अंक - 3
नौकरी और व्यापार करने वालों को अपने- अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके लिए यह दिन काफी बेहतरीन होने वाला है, बस आपको आवश्यकता है अधिक चिंतन से बचने की।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
मानसिक परेशानियों की वजह से आपका मन विचलित रहेगा, इसलिए सावधानी पूर्वक कार्य करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आय के नए स्रोत्र बनेॆगे, जिस वजह से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा।  
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आज मन को थोड़ा शांत रखने का प्रयास करें। आज आपका मन इधर-उधर ज्यादा भटक सकता है। सेहत के प्रति आज आपको ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

8 of 10
अंक - 7
अध्यापन से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र में लाभ हो सकता है। छात्रों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। किसी अजनबी से मुलाकात आपका जीवन बदल सकती है।  
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

9 of 10
अंक - 8
व्यापारिक लाभ के आसार हैं, अगर व्यापार की दृष्टि से कहीं जाने का अवसर प्राप्त होता है तो अवश्य उस मौके का फायदा उठाएं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
आप आज अपना कार्य सावधानी पूर्वक करें। पुराने रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बेहतर होगा की कहासुनी से दूर रहें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें