फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 11 अप्रैल 2021: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 11 Apr 2021 06:58 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।  कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो टांग खीचने में लगे रहेंगे। रूके हुऐ कार्य गति पकड़ेंगे। धैर्य से काम लेने की जरूरत है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। सरकार द्वारा परेशानियां मिल सकती हैं। आप अपने में ही चिन्तन मनन करें। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- हरा

4 of 10
number
अंक 3
आपकी मेहनत से व्यापार में तरक्की हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं बल्कि उन्हें निभाएं।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं आपके जीवन में तरक्की लाएंगी। बैंक से लोन लेना है तो आज ले सकते हैं दिन शुभ है। जीवन में संघर्ष आएंगे लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ेगे। आज सेहत खराब रह सकती है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट न करें। अचानक प्रमोशन हो सकती है। अचानक ही यात्रा का भी कार्यक्रम बनेगा। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे न शुरू करें। अनेक यात्राएं हो सकती हैं। आज बहुत कुछ बदलेगा। अचानक कई काम बनेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला

8 of 10
number - फोटो : number
अंक 7
यश में बढ़ोत्तरी होगी। खर्चा बढ़ेगा। नौकरी में परेशानी हो सकती है। बॉस से बहस भी हो सकती है बस बात न बढ़े इस बात का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हरा

9 of 10
number - फोटो : number
अंक 8
आज का दिन महत्त्वपूर्ण है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ कोई कार्यक्रम बन सकता है। धन लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ दिन बीतेगा।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
आपकी सेहत ठीक नहीं रहेगी। कई पुरानी समस्याएं दोबारा तंग कर सकती हैं। आज बिना बात के गुस्सा आएगा। अपने सहकर्मियों के साथ विवेक से काम लें।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें