फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 10 अप्रैल 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 10 Apr 2021 07:17 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1
कामकाज में मन नहीं लगेगा, जिसका आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। लोग आप की तरफ आकर्षित होंगे। अपनी सुन्दरता और सजने संवरना में अधिक समय बीतेगा।
शुभ अंक – 3 
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
किसी अनुभवी व्यक्ति से आज कुछ नई बातें सीखने मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में बड़ी सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन कुछ खास नहीं रहेगा। पति-पत्नी में मन-मुटाव हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - पीला

4 of 10
number
अंक 3 
कार्यक्षेत्र में आज किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने शब्दों पर विचार करके ही उत्तर दें। किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। रुके हुए मामले निपट सकते हैं। परिवार की जरूरतों की तरफ ध्यान दें और उनके सुख-दुख के भागीदारी बनें।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - हल्का पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
कारोबार में घाटा होने की संभावना है। आपका मन मनोरंजन में ज्यादा लगेगा। आप अपने खर्च पर विशेष ध्यान दें, खर्च कम करें। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल रहेगा।
शुभ अंक -12
शुभ रंग - चांदनी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
आज आर्थिक रूप से कोई नया कार्य न शुरू करें। व्यर्थ की बातचीत में समय ज्यादा खराब होगा। आपको प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा जिससे आपकी उन्नति हो सकती है ।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – हरा

8 of 10
number
अंक 7
किसी समस्या को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। सोच समझकर आज अपने भविष्य के फैसले लीजिए। धन संबंधी मामलों में लापरवाही न बरतें। 
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – बैंगनी

9 of 10
number
अंक 8
घरेलू मामलों पर तुरन्त ध्यान देने की जरूरत है। हर विषय पर खुद विचार करें। विरोधी से सावधान रहें। वे आपकी कमजोरी का फायदा उठाना चाहेंगे।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
कार्यक्षेत्र में आप के सहयोगी ज्यादा चिन्तित रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें