फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 10 May 2024 12:24 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
10 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर आपकी चिंता रहेगी। अपनी चिंताओं को शेयर करें। ऋणों को चुकाएं और अपने वित्त को संतुलित करें। तनाव से ब्रेक लें, प्रियजनों के साथ भोजन करने या कोई शो देखने का मजा ले सकते हैं। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग-  पीला
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
नौकरीपेशा जातकों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में अपने सहयोगियों से जुड़ने के लिए आज का दिन योग्य है। लगातार प्रयास करते रहें और सबसे पहले खुद पर विश्वास करें इससे जीत आपकी होगी। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आप मजबूत, ऊर्जावान और अपने जीवन में सार्थक बदलाव करने में सक्षम हैं। थोड़ा सा धीरज आपको प्रसिद्धि, शोभा और आकर्षण दिलाएगा।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
 आज आपको धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। रिवार के लिए समय निकालें। इससे आपकी अकेलापन और वियोग की भावना कम होगी। नेचर में समय बिताना आपको आजादी और आध्यात्मिक कनेक्शन की भावना प्रदान कर सकता है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आपको आज अपनी सेहत की चिंता सता सकती है। आप धन को लेकर तंगी महसूस कर सकते हैं। अपने सभी निर्णयों का पूरी तरफ से रिसर्च करें। संचार अभी महत्वपूर्ण है। घर पर अभी आपके ध्यान की ज़रूरत है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
पारिवारिक मामलों को व्यवस्थित रखें और बाकी का जीवन शांतिपूर्ण बितेगा। इस समय की मांग यह है कि आप धैर्य से लोगों की बातें सुनें और समझें।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- पीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
किसी छोटी सी गलती से आप भविष्य के सभी लाभों को खो सकते हैं। आपका मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत फायदों की तुलना में अपने प्रियजनों का ख्याल रखना रहेगा। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक
आज आपका आत्म विश्वास बढ़ा हुआ होगा। आपकी भलाई और कड़ी मेहनत का फल आपको आज मिलेगा। रास्ते में कई मुश्किलें आएंगी किंतु अपने साहस को कम न होने दें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज कोई ऐसी खबर मिलने की संभावना है जो आपको उत्साहित कर देगी। अनिश्चितता और रहस्य ऊर्जा की तरह है जो आपको बिना किसी कारण के डरा सकते है किंतु इनसे घबराने की ज़रूरत नहीं है।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें