फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 09 May 2024 07:22 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
09 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपको आपकी पसंदीदा कंपनी के साथ अनुबंध या टाई अप का अवसर प्राप्त हो सकता है। धन के नुकसान से बचने के लिए इसे सोच समझ कर खर्च करें। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
अगर आपका व्यापार आपके अनुरूप नहीं चल रहा है तो समझ लें की आपको अपना दृष्टिकोण बदलने की ज़रूरत है। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आपने अपने कार्यस्थल में जो प्रसिद्धि प्राप्त की है वो आपको भौतिक सुरक्षा देगी और आपके भविष्य को भी सुरक्षित करेगी। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आप अपने इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन और मीटिंग में लोगों को प्रभावित करेंगे। यह समय अवसरों का सदुपयोग करने का है ताकि आपको हर कार्य में सफलता मिले।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज ऐसा कोई कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा की हानि हो या अकेलापन महसूस हो। अच्छे से सोचने समझने के बाद ही कोई काम करें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
कार्यस्थल में नयी संभावनाएं आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं। आज नए कार्य करने या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचे। समस्याओं को अवसरों में बदलने की कोशिश करें। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
नए अवसरों को पाकर आपका व्यावसायिक जीवन सूरज की तरह जगमगा रहा है और आपकी बुद्धिमता से आपको शानदार परिणाम मिल रहे हैं। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आपका दयाभाव और भावनाएं आप पर हावी हो सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें और विश्वसनीय लोगों से सलाह ले सकते हैं।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपकी ऊर्जा में कमी आ सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। सफलता आपके पास नहीं आएगी, आपको उस तक जाना पड़ेगा।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें