फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 09 मई 2021: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 09 May 2021 07:00 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
परिवार में खटपट रहेगी। घरेलू खर्च भी आपकी आर्थिक स्थिति पर जोर डालेगा। संतान के लिए समय अच्छा है और जीवन साथी भी आपके सुख का कारण बनेगा। 
शुभ अंक - 25
शुभ रंग - हरा

विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
आज मानसिक तनाव और गुस्सा आपके लिए घातक हो सकता है, इससे दूर रहने का प्रयास करें। आर्थिक परेशानी का सामना कर सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
number
अंक - 3
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दांपत्य जीवन में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन की बात करें तो आप अपने प्रियतम को अपने परिजनों से मिलवा सकते हैं ।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
परिवार का वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा। संतान भी ठीक रहेगी और आपकी संतान यदि पढ़ने योग्य है तो उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है।
शुभ अंक – 9 
शुभ रंग – हल्का पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
प्रॉपर्टी से फायदा मिलने की संभावना है। आफिस से आया कोई व्यक्ति या नया बॉस आपकी दिनचर्या बदल सकता है। प्रेमी से मुलाकात मन को हल्का करेगी। 
शुभ अंक – 10 
शुभ रंग – हल्का नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
प्यार के मामले में आप काफी आगे बढ़ेंगे और संभवतः प्रेम विवाह का विचार भी बना सकते हैं। जीवनसाथी के माध्यम से कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। 
शुभ अंक – 9 
शुभ रंग– गुलाबी

8 of 10
number
अंक - 7
कार्यक्षेत्र में आपकी जमकर सराहना होगी और आपके काम की वजह से आपको सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन जैसा चल रहा है, अभी वैसा ही जारी रहेगा। आपको माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करना होगा। शुभ अंक - 42
शुभ रंग– हल्का नीला

9 of 10
number
अंक - 8
प्रेम में निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। व्यापारिक यात्रा में फायदा हो सकता है। कोई नई डील बन सकती है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
आज कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ आपके साथ होगा और वे आपकी आमदनी बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। संतान को स्वास्थ्य कष्ट होना संभावित है।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें