फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 10 मार्च: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 10 Mar 2021 07:53 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

अंक - 1
आज रूके हुऐ कार्य गति पकड़ेंगे। धैर्य से काम लें। व्यापार की दृष्टि से आपके लिए लाभकारी नहीं है। कुछ ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो आपकी टांग खीचने में लगे रहेंगे। 
शुभ अंक -14
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

अंक – 2
आज आपको धन लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ दिन बीतेगा। परिवार पक्ष से आपको सभी का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- सफेद

अंक - 3
अचानक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। नया कॉन्ट्रैक्ट या एग्रीमेन्ट हो सकता है। आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट न करें। नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। 
शुभ अंक-2
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

अंक – 4
आज कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या उभर सकती है। बिना बात के गुस्सा आ सकता है। अपने सहकर्मियों के साथ विवेक से काम लें। साथ ही अपने काम पर पूरी तरह से फोकस करें।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

अंक - 5
बैंक से लोन लेना है तो आज ले सकते हैं। जीवन में संघर्ष आएंगे लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। आप अच्छे परामर्शदाता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं जीवन में तरक्की लाएंगी। 
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

अंक - 6
जीवनसाथी के द्वारा आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान से आपको मदद मिल सकती है। विवाह और प्रेम में आज बाधा आ सकती है। अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। 
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – फिरोजी

अंक - 7
आज आपके जीवन में बहुत कुछ बदलने वाला है। आज के दिन आपके काम अचानक काम बनेंगे और बिगड़ेंगे। किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे शुरू न करें। आज नौकरी को लेकर आपको अनेक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। 
शुभ अंक - 19
शुभ रंग – लाल

अंक – 8
नौकरी में समस्या आ सकती है। बॉस से बहस हो सकती बात को आगे न बढ़ाएं। बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान यश में बढ़ोतरी होगी। आमदनी के साथ खर्चा भी बढ़ सकता है। 
शुभ अंक –7
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

अंक – 9
अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं उन्हें निभाएं। इससे जीवन स्तर बेहतर होगी। आर्थिक मामलों के चलते परिवार में अशांति रह सकती है। दुर्घटना से सावधान रहे वाहन ध्यान से चलाएं आपकी मेहनत से व्यापार में तरक्की हो सकती है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें