फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 09 मार्च: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 09 Mar 2021 08:01 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
विद्यार्थियों की शिक्षा में रूकावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी को लेकर मन विचलित है। लेकिन आज आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत होगी। ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। 
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
कार्यक्षेत्र के लिए दिन उत्तम बीत सकता है। नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना है। आज आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होंगे।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- क्रीम

4 of 10
number
अंक - 3
कार्यक्षेत्र के लिए आज आप थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। धन की आवश्यकता पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्याएं आयेंगी लेकिन आप समझदारी और चतुरता से उन्हें संभाल लेंगे। 
शुभ अंक- 12
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4 
आज आपको ध्यान से कार्य करने की जरूरत होगी। सीनियर आपके ऊपर नजर बनाए रखेंगे। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबन्धों का ध्यान रखें। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज का दिन आपके लिए अच्छा बीत सकता है। किसी वाहन को खरीदने की योजना बना सकते हैं। जीवन साथी का साथ प्रेम और रोमांस बन रहेगा। रूके काम पूरे होंगे। रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं। 
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। संपत्ति से संबन्धित मामलों में जिम्मेदारी से काम लें। कार्य की अधिकता के कारण आज आप अपनों के लिए समय कम निकाल पाएंगे। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - गुलाबी

8 of 10
number
अंक - 7
आज आप चर्चा में रहेंगे। कोर्ट से संबन्धित मामले एवं सरकारी कार्यों में विजय प्राप्त होगी। सेहत के लिहाज से दिन बहुद ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग - ग्रे

9 of 10
number
अंक – 8 
नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगी। आज परिवार के साथ छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के लिये आवेदन भरने के लिये दिन शुभ है। 
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
दिन की शुरूआत में पारिवारिक मामले बेचैन करेंगे। घरेलू कलह का सामना करना पड़ सकता है। करियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें। दोनों में सामंजस्य रखने का प्रयास करें।
शुभ अंक – 13 
शुभ रंग – नांरगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें