फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 10 June : शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 10 Jun 2023 12:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
10 June Ka Ank Jyotsih - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
कानूनी मामले अभी आपका ध्यान चाहते हैं। आपको खरीद या अनुबंध के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बुलाया जा सकता है। आत्मविश्वास से कार्य करें और उन लोगों से सलाह लें जिन पर आपको विश्वास है। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
विचार-विमर्श और बातचीत महत्वपूर्ण हैं। एक नया अवसर आपका इंतज़ार कर रहा है! अपने जीवन के सुनहरे पलों का मज़ा लेने के लिए आज का दिन बढ़िया है। खुद पर विश्वास करें व दुनिया को भूल जाएं। आराम और आनंद आज आपका लक्ष्य रहेगा।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
दूसरे लोग, खासतौर पर आपके अधीनस्थ अभी आपकी सहायता चाहते हैं। यदि आप कानूनी या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो मित्रों और रिश्तेदारों की मदद लें। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
नए प्रशिक्षण शुरू करने या नया कौशल सीखने का यह अच्छा समय है। आपके प्रयास बेहतरीन प्रदर्शन करने में सहायता करेंगे। आज का दिन महीने के सर्वश्रेष्ठ दिनों में से है। लोगों के साथ आपके व्यवहार पर आज का दिन निर्भर करेगा। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
बच्चे मोल्ड करने की चीज़ें नहीं है किंतु लोगों को अपने विचारों को व्यक्त करने चाहिए। इस समय आप रचनात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। इसे दूसरों से शेयर करें और मनोरंजक समय का मज़ा लें। आपके दिमाग में आध्यात्मिक विचार हो सकते हैं। अपने अन्तर्ज्ञान का पालन करें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आज आपके जीवन में कुछ ऐसा होने वाला है जो आपकी वर्तमान परिस्थितियों का संपूर्ण अर्थ और दिशा बदल सकती हैं। लोगों को आप बहुत जल्दी प्रभावित कर लेते है। आपकी यही विशेषता आपको सफलता दिलाएगी।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आप अभी खुद पर संदेह कर सकते हैं। अपने मन और दिल की जाँच करें। घर के मामलों से निपटने के लिए समय निकालें, भले ही यह आपकी योजनाओं को धीमा कर रहे हों या उसमे बाधा पहुंचा रहे हों। स्थिर, प्राकृतिक सेटिंग्स में शांति की तलाश करें।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज नए रिश्ते बनेंगे और पुराने और भी सुदृढ़ होंगे। आपको आसानी से अफलता मिलेगी और राह में आने वाली रुकावटें नए मौकों के लिए रास्ता बनाएंगी। मरम्मत को अभी टाला नहीं जा सकता। यह समय खिड़कियों, कारों आदि को सुधारने के लिए धन खर्च करने का है। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
सहकर्मी और भाई बहन आपके जीवन में खास भूमिका निभाएंगे जिससे आपको नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। उन लोगों के संपर्क में रहें जो अभी सबसे महत्वपूर्ण हैं। प्रियजनों से मुलाकात और एक सफल व्यवसाय का आपका सपना पूरा होने वाला है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें