फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 9 June : शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 09 Jun 2023 12:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
09 June Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
कुछ रहस्य आपके लिए दुःख और चिंता का कारण बन रहे हैं। किसी की मदद से समस्या की जड़ तक पहुंचने में मदद मिलेगी। ऐसी बुराई से बचें जो आपको लम्बे समय तक नुकसान पहुंचा सकती है। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
एक अप्रत्याशित उपहार आर्थिक समृद्धि ला सकता है, सोच समझ कर इसका प्रयोग करें। अपने प्रियजनों के प्रति अपनी भावनाओं और कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अपने साथी,पति / पत्नी के लिए समय निकालें। उन्हें अपने निर्णय लेने में शामिल करें क्योंकि आप अभी किसी बड़ी खरीद या सौदे पर विचार कर रहे हैं। माँ के समान कोई स्त्री आपको मार्गदर्शन प्रदान कर सकती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
अपने फैसलों को अपने अनुभवों और परिवार के अनुभवों से बताएं। आप अपने काम को ले कर पूरी तरह से आश्वस्त हैं किंतु प्रशंसा की कमी से निराशा होगी। भावुकता आज आपको बैचैन कर सकती है। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। अपने दिल में छिपी इच्छाओं को अभिव्यक्ति दें। एकरसता और बोरियत से छुटकारा पा कर आपकी कल्पना बढ़ेगी। एक अचानक और अनियोजित यात्रा की संभावना है। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
अव्यवस्था से ब्रेक लें और अपनी शारीरिक और भावनात्मक तंदुरुस्ती का ध्यान रखें। पूरी तरह से आराम करने या अकेले रहने की भी संभावना है। अभी आपकी आध्यात्मिक कनेक्शन में रूचि हो सकती है। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अपने साहस पर विश्वास करें और अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनना न भूलें। अस्तित्व के नए प्रयोजन और आयाम आपकी कल्पना शक्ति को बढ़ाते है। आपमें से कुछ के लिए धन की ज़रूरत उनका समय और ऊर्जा का बड़ा हिस्सा ले रही है। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
जोखिम भरे कार्यों से बचें, क्योंकि इससे धन की हानि हो सकती है। समाजिक सेटिंग्स का आनंद लें इससे अन्य लोग आपके करिश्मे की प्रशंसा करेंगे। लेकिन उन लोगों की उपेक्षा न करें जिनकी घर पर आपको ज़रूरत है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
घरेलू मामलों में आपको सच्ची खुशी और मन की शांति मिलेगी। आज कोई साझेदारी या सौदा होने की संभावना है। आपका व्यवहार आपको व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों मामलों में बढ़ने मदद कर सकता है।
शुभ अंक- 1 8
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें