फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 July Ka Ank Jyotish: सावन का पहला सोमवार कैसा रहेगा आपके लिए ? जानिए अपना लकी नंबर और शुभ रंग

Sun, 09 Jul 2023 05:01 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
10 July Ka Ank jyotish - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
कल 10 जुलाई और सावन का पहला सोमवार है। अंक ज्योतिष के जरिए व्यक्ति के जन्म तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्य का अनुमान लगाया जाता है। यह अध्ययन ग्रहों, नक्षत्रों और उनके स्थितियों पर आधारित होता है। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 1
आप इस समय आध्यात्मिक स्वभाव के हैं। अपने विश्वासों को मजबूत करें और कुछ नया सीखने के मौकों का उपयोग करें। माता पिता या उनके जैसा कोई आपको ज्ञान दे सकता है। 
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी 

विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 2 
भाग्य आपके साथ है। आप अभी शांत हैं और खुले दिमाग से जीवन को खोजने के लिए तैयार हैं। आज आपके सितारे आपको अनंत संभावनाएं प्रदान करेंगे। अधिक संवेदनशील होने की वजह से आप निराश हो सकते है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 3
गलतफहमी दूर करनी है तो अपने मनोभाव व्यक्त करें। जीवन आपको जो सुनहरे मौके दे रहा है उन्हें दोनों हाथों से बटोरें। 
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा

विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 4
कुछ रहस्य आपके लिए दुःख और चिंता का कारण बन रहे हैं। किसी की मदद से समस्या की जड़ तक पहुंचने में मदद मिलेगी। ऐसी बुराई से बचें जो आपको लम्बे समय तक नुकसान पहुंचा सकती है। 
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला 

विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 5 
एक अप्रत्याशित उपहार आर्थिक समृद्धि ला सकता है, सोच समझ कर इसका प्रयोग करें। आजकल दुनिया की रफ्तार बहुत तेज़ है, ऐसे में स्वयं को देखें और विचार करें। 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया 

विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 6
अपनी आंतरिक प्रतिभा और शक्ति को खोजने के लिए शुभ समय है। किसी नए काम की शुरुआत करने से बचे। याद रखें कि भाग्य आलसी लोगों का नहीं बल्कि साहसी लोगों का साथ देता है।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 7
अपने साथी,पति / पत्नी के लिए समय निकालें। उन्हें अपने निर्णय लेने में शामिल करें क्योंकि आप अभी किसी बड़ी खरीद या सौदे पर विचार कर रहे हैं। माँ के समान कोई स्त्री आपको मार्गदर्शन प्रदान कर सकती है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 8
अपने फैसलों को अपने अनुभवों और परिवार के अनुभवों से बताएं। मित्रों, रिश्तेदारों और अन्य सामाजिक दायरों की तरफ ध्यान दें। आज अपने आप को भाग्यशाली मानेंगे क्योंकि आपको सच्चे दोस्त मिले है। 
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल 

विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 9
भविष्य की जटिलताओं से बचने के लिए अपने आश्रितों की अच्छी देखभाल करें। कार्य आपसे अधिक मांग कर सकता है किंतु आपके प्रयास सब कुछ सही करेंगे। परिवार और आपके पालतू जानवर आपके लिए चिंता के कारण हो सकते हैं।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें