Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
Ank Jyotish Today 10 January 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। व्यवसाय के लिए किसी बैठक की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। सिंगल लोगों को किसी खास का प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज व्यापार में आ रही अड़चने दूर होंगी। परिवार के साथ सांस्कृतिक उत्सवों या फिल्म आदि देखने जा सकते हैं। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी। किसी नए काम की योजना बनाएंगे, जिसमें लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। करियर में अच्छी सफलता प्राप्त होने की पूरी संभावना है। छात्रों को विद्या में सफलता मिलेगी। शुभ अंक- 32
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज काम की अधिकता के कारण आप थकावट महसूस कर सकते हैं। छात्रों की परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। जीवनसाथी से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। शुभ अंक-01
शुभ रंग-लेमन
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हुई नजर आएगी। करियर में बड़ा उछाल आ सकता है। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके परिवार के सदस्य आपकी कुशलता की तारीफ करेंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। शुभ अंक- 50
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
निवेश के लिए यह समय बेहतरीन साबित हो सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। किसी वाहन की खरीदारी आज कर सकते हैं। सिंगल लोगों को किसी खास का प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज अपने शुभ चिंतकों को निराश न करें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवन में सुख- दुःख दोनों को स्वीकार करें। अपनी कमियों को दिमाग से बाहर निकाल दें। शुभ अंक - 4
शुभ रंग - नीला
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मतभेद रह सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य को सही रखने के लिए खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए। अपने करियर में सफलता पाने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी। शुभ अंक - 6
शुभ रंग -जामुनी
अंक 9
आज आप घर की मरम्मत या कर्ज को लेकर चिंता में आ सकते हैं। विवाहित जातकों को परिवार में किसी सदस्य की ओर आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।