फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 09 जून 2021: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 09 Jun 2021 06:21 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
रिश्तों में नयापन देखने को मिलेगा। घर का सामान खरीद सकते हैं। माता का सहयोग आपकी परेशानी को कम करेगा। साज-सज्जा, ब्यूटीपार्लर में खर्चा होगा। 
शुभ अंक - 11
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। बॉस आपके कार्य से प्रसन्न होगा। किसी नए मित्र से मिलना होगा। विलासता भरा दिन है। सोशल मीडिया पर समय बीतेगा।
शुभ अंक - 1 
शुभ रंग - लाल

4 of 10
अंक - 3
कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। अपने प्रियतम से आप नाराज हो सकते हैं। रूठने मनाने के सिलसिले चलते रहेंगे। इंटरव्यू की काल आ सकती है। पूरी तैयारी के साथ जाएं।  
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – हल्का हरा
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
लंबे समय से रुका हुआ सरकारी कामकाज पूरा हो सकता है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कुछ जातकों को अपनी हरकतों का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी प्रकार की गलत आदत उजागर हो सकती है। व्यर्थ की वस्तु में धन व्यय हो सकता है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
धन निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में धन लाभ होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। ज्वैलरी शॉपिंग का कार्यक्रम बन सकता है। विवाह का योग बन रहा है। किसी बुक को पढ़ने की इच्छा जागेगी।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
कामकाज में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। घर के लिए फर्नीचर या कोई सामान खरीद सकते हैं। अपना ध्यान रखें, चोट लग सकती है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – हरा

8 of 10
अंक - 7
आज किसी काम को लेकर थकान महसूस कर सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय बीतेगा। स्त्री का सहयोग जीवन की दिशा बदल सकता है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग – नीला

9 of 10
अंक – 8
जीवनसाथी से बहसबाजी हो सकती है। अनैतिक प्रेम संबंध आपकी छवि खराब कर सकते हैं। कन्फ्यूजन के कारण आप गलत निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति के चले आ रहे कोर्ट कचहरी के केस सुलझ सकते हैं। 
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – केसरी
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आज आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। राजनीति में शौक है या कार्यरत हैं तो सही प्लानिंग वृद्धि ला सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें