Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
Ank Jyotish Today 09 July | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
कार्यस्थल पर आपकी राय को महत्व मिलेगा।
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन नेतृत्व क्षमता को उजागर करने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी राय को महत्व मिलेगा। प्रेम संबंधों में कुछ बातों को लेकर गलतफहमियाँ हो सकती हैं, बेहतर होगा शांतिपूर्वक बातचीत करें। आर्थिक दृष्टि से दिन संतुलित है। शुभ अंक-22
शुभ रंग-आसमानी
विज्ञापन
3 of 10
घर-परिवार में शांति बनी रहेगी।
- फोटो : amarujala
अंक 2
आप भावनात्मक रूप से थोड़े अस्थिर महसूस कर सकते हैं। आज निर्णय लेने में जल्दबाज़ी से बचें, विशेषकर रिश्तों और धन के मामलों में। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। क्रिएटिव काम करने वालों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। शुभ अंक-12
शुभ रंग-लाल
4 of 10
वरिष्ठों से सराहना मिलेगी।
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज आपकी योजनाएं रंग ला सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। प्रेम में आगे बढ़ने का अच्छा समय है। आर्थिक लाभ की भी संभावना है, लेकिन सोच-समझकर खर्च करें। शुभ अंक-17
शुभ रंग-हरा
विज्ञापन
5 of 10
पुराने मित्र से लाभ की संभावना है।
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। जिन कामों में अड़चन आ रही थी, वे आज गति पकड़ेंगे। पुराने मित्र से लाभ की संभावना है। दांपत्य जीवन में नयापन महसूस होगा। निवेश के लिए समय अच्छा है। शुभ अंक-7
शुभ रंग-पीला
विज्ञापन
6 of 10
यात्रा के योग हैं, जिससे नए अवसर मिल सकते हैं।
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। मार्केटिंग, सेल्स या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद अनुकूल है। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। यात्रा के योग हैं, जिससे नए अवसर मिल सकते हैं। शुभ अंक-28
शुभ रंग-नीला
विज्ञापन
7 of 10
अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता पक्का हो सकता है।
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज आप अपने व्यक्तित्व से लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। घर की सजावट या सौंदर्य से जुड़ा कोई कार्य सफल होगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता पक्का हो सकता है। शुभ अंक-16
शुभ रंग-नीला
8 of 10
मानसिक शांति के लिए ध्यान या मेडिटेशन करें।
- फोटो : amarujala
अंक 7
थोड़ा सतर्क रहें, विशेषकर आर्थिक मामलों और साझेदारी में। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। मानसिक शांति के लिए ध्यान या मेडिटेशन करें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो राहत देगी। शुभ अंक-14
शुभ रंग-आसमानी
9 of 10
खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।
- फोटो : amarujala
अंक 8
शनि का प्रभाव आज आपको धैर्य और संयम सिखा सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी होगी, लेकिन देर से ही सही, फल जरूर मिलेगा। प्रेम में स्थिरता आएगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। शुभ अंक-24
शुभ रंग-केसरिया
आर्थिक दृष्टि से कोई बड़ा लाभ हो सकता है।
- फोटो : amarujala
अंक 9
आज का दिन ऊर्जा और जोश से भरा रहेगा। आप किसी पुराने कार्य को नए जोश से शुरू कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत के योग हैं, पुराने मनमुटाव दूर होंगे। शुभ अंक-23
शुभ रंग-पीला
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।