फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 8 July : मूलांक 3 वालों को आज मिलेंगे नौकरी के नए अवसर, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Tue, 08 Jul 2025 06:00 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
Numerology Prediction Today in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 8 July | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन काम और जिम्मेदारी से भरा रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। रिश्तों में अपनापन और गर्माहट महसूस होगी। निवेश में लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वरिष्ठों से सम्मान मिलेगा और दिन प्रगति की ओर ले जाएगा।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3 
आज दिन नौकरी के नए अवसर लेकर आया है। मित्रों के साथ घूमने की योजना बनाएंगे। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार के लिए किसी वस्तु की खरीदारी करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। किसी भी निर्णय को लेते समय दिल के साथ दिमाग का भी इस्तेमाल करें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 

विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज का दिन आपके लिए घूमने वाला रहेगा। आप परिवार या मित्रों के साथ घूमने की योजना बनाएंगे। निवेश के लिए समय सामान्य रहेगा। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6  
आज डिसिप्लिन और फोकस का दिन है। शांतिपूर्ण बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में नए साझेदारी के अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष से सुख-सहयोग प्राप्त होगा। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7 
आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। काम को लेकर तनाव कम होता हुआ नजर आएगा। आप अपनी इच्छा को स्पष्ट रूप से व्यक्त करेंगे। प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सिल्वर

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आया है। करियर में कुछ अच्छा हासिल आज करेंगे। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9 
निवेश के लिए समय सामान्य रहेगा। रिश्तों में समझदारी और शांति बनाए रखने का यह अच्छा दिन है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी कठिन परिस्थिति में अपना साहस और संयम न खोएं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें