फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 09 जुलाई 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 09 Jul 2021 07:01 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1 
सरकारी नौकरी वाले जातकों को बॉस के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार के लिए पैसों की व्यवस्था हो जाएगी। किसी खास काम में लगे हैं, तो वह आज पूरा होगा। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
कामकाज के लिए दिन सामान्य है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने की सम्भावना है। पिता का स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। पड़ोसियों के कारण किसी प्रकार का झंझट उत्पन्न हो सकता है। 
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - गोल्डन

4 of 10
अंक - 3 
किसी प्रकार के बड़े झमेले में फंस सकते हैं, इसलिए ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपको परेशानी हो। आलस्य के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। दिन भर उठापटक चलती रहेगी। जीवनसाथी से बिना बात के बहस हो सकती है।  
शुभ अंक - 21
शुभ रंग – फिरोजी
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4 
आर्थिक फैसले ले सकते हैं। धन के लाभ के योग बन रहे हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। पीठ या कमर में दर्द सता सकता है। दिमाग में ख्याली पुलाव रहेंगें।   
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5 
आज कानूनी विवाद सुलझेगा। नई सोच अपनाएं और पुरानी छोड़कर आगे बढ़ें। यदि नई नौकरी की तलाश है, तो आज सफलता मिल सकती है। नई योजना बनाएंगे और उस पर अमल करेंगें। 
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
आज आप किसी से धन उधार में ले सकते हैं। मानसिक और पारिवारिक तनाव कम होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ की संभावनाएं तेज होंगी। निजी जीवन में अच्छा अनुभव करेंगे।
शुभ अंक – 21
शुभ रंग– हरा।

8 of 10
अंक - 7 
आज शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। मन विचलित रहेगा। आज किसी से बात करने के दौरान खूब सावधानी बरतें। धैर्य से काम लें। दिन अनुकूल है बाधाओं से छुटकारा मिलने की सम्भावना है। शुभ अंक - 15 
शुभ रंग – नारंगी।

9 of 10
अंक – 8 
नाम अक्षर - F P
कार्य-व्यापार में लाभ मिलने की संम्भावना है। दोस्तों ने अगर उधार लिया है, तो धन वापस मिल सकता है। धन को लेकर योजना बनाएंगे। अगर कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपके खिलाफ साजिश कर रहा है, तो आज वह परास्त होगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आज सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। घरेलू जिम्मेदारियां तनाव ला सकती हैं। भूमि मकान से सम्बन्धी विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। 
शुभ अंक –19 
शुभ रंग – वाईलेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें