फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

09 August Ka Ank Jyotish: मूलांक 4 वालों को कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Fri, 08 Aug 2025 04:27 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi:  अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। 
विज्ञापन
1 of 10
09 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपको किसी भी काम में जल्दबाजी से बचना चाहिए, वरना बेचैनी और असंतोष का अनुभव हो सकता है। नकारात्मक सोच से दूर रहना आपके मानसिक संतुलन के लिए ज़रूरी होगा। कार्यस्थल पर आप छोटी-छोटी बातों पर अधिक ध्यान दे सकते हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है। निजी जीवन में किसी करीबी की बातों से मन खिन्न हो सकता है। प्रेम जीवन में भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। काम को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, लेकिन संयम ही समाधान है।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। हालांकि आपका मन कई कार्यों में एक साथ उलझा रह सकता है, जिससे थोड़ी मानसिक थकान महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दूसरों का हस्तक्षेप परेशानी ला सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से स्थिति को संभाल लेंगे। भाई-बहनों के साथ व्यस्तता रह सकती है। पारिवारिक चर्चा या योजनाओं में भाग ले सकते हैं।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज आप अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसमें मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, खासकर लेन-देन में। किसी को उधार देना पड़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। मन में किसी बात को लेकर असमंजस हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर राहत महसूस करेंगे।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना ज़रूरी है। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। शांति और धैर्य के साथ मेहनत करेंगे तो लाभ अवश्य मिलेगा। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें, क्योंकि इससे परिस्थितियाँ बिगड़ सकती हैं। नौकरी में किसी महिला सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज किसी के साथ मज़ाक या बातों में हद पार करना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, क्योंकि लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। यदि यात्रा की योजना है तो वाहन की जांच अवश्य कर लें, नहीं तो रास्ते में अड़चन आ सकती है। प्रेम संबंधों में दिन अनुकूल है, साथी का सहयोग मिलेगा। घर में कामकाज कुछ अधिक हो सकता है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है, साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। हालांकि आपको ज़रूरत से ज़्यादा भावुक होने से बचना होगा। घरेलू मामलों में कुछ उलझनें आ सकती हैं, लेकिन दोपहर बाद स्थितियाँ बेहतर होंगी। छात्रों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
कार्यक्षेत्र में संवाद के दौरान सतर्कता बरतनी होगी, क्योंकि आपकी कही बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। जरूरी कार्यों को पूरा करने में सहयोगियों का सहारा लेना पड़ेगा। यदि यात्रा की योजना है तो उसे स्थगित करना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी ज़रूरी है।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आपको काम को लेकर जल्दीबाज़ी से बचना चाहिए, क्योंकि इससे मानसिक दबाव बढ़ सकता है। परिवार में बच्चों से संबंधित जिम्मेदारियों के चलते दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, दिन आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
परिवार के साथ समय बिताना आज आपके लिए मानसिक शांति का स्रोत बनेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेना भी लाभकारी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई काम अंतिम समय में अटक सकता है, इसलिए सतर्क रहना ज़रूरी है। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण विषय पर वरिष्ठों से बातचीत हो सकती है, अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें