Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें, जल्दबाज़ी से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में तालमेल ज़रूरी है, वरना किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में व्यस्तता रहेगी लेकिन पढ़ाई और प्रतियोगिता की तैयारी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक: 10
शुभ रंग: सुनहरा
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी होगी। दोस्तों और सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे काम कुछ आसान होगा। हालांकि, कुछ कामों में रुकावटें आएंगी, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है। दूसरों पर बहुत ज्यादा भरोसा न करें। व्यापार में कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है। शुभ अंक: 29
शुभ रंग: सफेद
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज आपकी मीठी वाणी और अच्छे व्यवहार से व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी ज़रूरी है। नौकरी में मिला-जुला अनुभव रहेगा लेकिन कोई छोटी इच्छा पूरी हो सकती है। संतान से खुशी और सहयोग मिलेगा। शुभ अंक: 12
शुभ रंग: पीला
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें सफर भी करना पड़ सकता है। संतान से कोई अच्छी खबर या सहयोग मिलेगा। आपके अधूरे काम पूरे होंगे और मन खुश रहेगा। संपत्ति या पैसे से जुड़े कामों में लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। शुभ अंक: 22
शुभ रंग: नीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज कुछ जरूरी कामों में अड़चनें आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान हो सकता है। लेकिन संयम से काम लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक मामले बेहतर रहेंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी। घर में सभी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। शुभ अंक: 14
शुभ रंग: हरा
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। काम में पूरी मेहनत के बाद भी रिज़ल्ट उम्मीद से कम मिल सकते हैं, जिससे मन थोड़ी देर उदास रह सकता है। लेकिन कोई अनुभवी या भाई मदद करेगा और आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। सलाह लेकर निर्णय लें। शुभ अंक: 24
शुभ रंग: गुलाबी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज अपने काम में सतर्क रहना होगा क्योंकि विरोधी आपको पीछे खींचने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि भाग्य कुछ मामलों में आपका साथ देगा। परिवार में सब सामान्य रहेगा और धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में पद या इज्ज़त बढ़ सकती है। शुभ अंक: 16
शुभ रंग: बैंगनी
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
कुछ जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे हालात सुधरेंगे और मुश्किलें दूर होंगी। विरोधियों की चालें नाकाम होंगी। नौकरी या व्यापार में लाभ तो मिलेगा, लेकिन थोड़ा वक्त लगेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। शुभ अंक: 26
शुभ रंग: ग्रे
अंक 9
आज नए काम शुरू करने के अच्छे योग हैं। धन लाभ हो सकता है और कहीं घूमने जाना भी फायदे वाला रहेगा। पारिवारिक काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। संतान से कोई खुशी मिलेगी। शुभ अंक: 27
शुभ रंग: लाल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।