फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 09 अप्रैल 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 09 Apr 2021 05:13 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक – 1
कामकाज के लिए दिन अच्छा है। रियल एस्टेट में आपका रुपया अटक सकता है। बिना जाने-बूझे धन न लगाएं। अपनी माता का आशीर्वाद आपको आगे बढ़ने में सहयोग देगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – नीला


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
सरकारी काम बनेंगे। विवाह के योग बनते नजर आ रहे हैं। यदि शादी योग्य हैं तो विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं व्यापार में कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका भी फैसला हो जाएगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – फिरोजी

4 of 10
number
अंक - 3 
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बनते नजर आ रहे हैं। प्रयत्न करते रहें। बहन के साथ आज खूब बनेगी। बेटी के भविष्य के लिए आज आप कुछ निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
अपनी सेहत का ध्यान रखें। घर में विवाद हो सकता है। पिता पुत्र में आपसी अनबन रहेगी। शाम तक स्थिति सुधर जाएगी।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – नीला 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भाई से मदद मिल सकती है। लघु उद्योग, मशीनरी, डाक्टरों के लिये दिन उत्तम है। शेयर सट्टे में निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग- हल्का नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6 
आज आप सतर्क रहें, घर में चोरी भी हो सकती है। किसी पर विश्वास न करें। परिवार में तकरार रहेगी। मन को शांत रखें। मंदिर जरूर जाएं।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – गहरा लाल

8 of 10
number
अंक - 7 
काम-काज में उतार चढ़ाव रहेगा। लेकिन धैर्य से काम लेना होगा। विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। आज सचेत रह कर अपने कार्य को करें।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – खाकी

9 of 10
number
अंक - 8 
आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। जिसके कारण आप गौरान्वित महसूस करेंगे। नौकरी की प्रतियोगिता के परिणाम आपके अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक 24
शुभ रंग – काला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
किसी से कहा-सुनी हो सकती है। आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। आपकी मेहनत का श्रेय आपको मिलेगा। आज आपको अपने कार्यों के लिए सम्मान भी मिल सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें