फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 08 अप्रैल 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 08 Apr 2021 07:04 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
कार्यक्षेत्र के लिए दिन सामान्य रहेगा। उच्च शिक्षा में रूकावट आ सकती है जिसके कारण साथ परिवार में अशांति आ सकती है। ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
कार्य की अधिकता के कारण आज मौज-मस्ती नहीं कर पाएंगें। प्रेमी के साथ डेट का प्रोग्राम बन सकता है। ध्यान रखें परिवारिक रिश्तों में समस्याएं आ सकती हैं।
शुभ अंक - 32
शुभ रंग - क्रीम

4 of 10
number
अंक - 3
नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अगर आप मित्र या प्रेमी की तलाश कर रहे हैं तो तलाश पूरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होंगे।
शुभ अंक-5
शुभ रंग – सफेद 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। वाहन या घर खरीदने के लिए दिन बड़ा ही शुभ हैं। रूके हुए काम पूरे होंगे। रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक – 46
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में सफलता जरूर प्राप्त होगी। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबधों का ध्यान रखें। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। परिवार का कोई व्यक्ति झुकना नहीं चाहेगा। परिजनों या पत्नी से मतभेद हो सकता है। परन्तु करियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – गुलाबी

8 of 10
number
अंक - 7
कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको सफलता दिलाएगा। विवाह के योग बनते नजर आ रहे हैं। अपने हमसफर के साथ शाम का कार्यक्रम बनेगा।
शुभ अंक 8
शुभ रंग – ग्रे

9 of 10
number
अंक – 8
उच्च शिक्षा हेतु आवेदन भरने के लिए आज का दिन शुभ है। नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगी। हालांकि कारोबार में आपको आर्थिक नुकसान उठान पड़ सकता है।
शुभ अंक – 27
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
कार्य-व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप चर्चा में रहेगें। कोर्ट से संबंधित मामले एवं सरकारी कार्यों में विजय प्राप्त होगी।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें