फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 08 September: मूलांक 1 वालों को मिल सकते हैं नए अवसर, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sun, 07 Sep 2025 04:17 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
08 September Ka Ank Jyotish - फोटो : amar ujala

08 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। कोई नई शुरुआत करने का अच्छा मौका है चाहे वह काम से जुड़ी हो या निजी जीवन से। अगर आपने पहले कोई योजना बीच में छोड़ दी थी, तो आज उसे दोबारा शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। हालाँकि, मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रह सकती है, इसलिए निर्णय लेने से पहले थोड़ा सोचें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज आप थोड़े भावुक हो सकते हैं और छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से बात करके या जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करने से मन हल्का हो सकता है। काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन मानसिक संतुलन बनाए रखने में आप सफल रहेंगे। आज आत्मचिंतन करें और अपनी भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज आपका बोलने का तरीका लोगों को प्रभावित कर सकता है। आप किसी बैठक या बातचीत में अपनी बात अच्छे से रख पाएंगे और आपकी राय की सराहना भी होगी। रचनात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी। व्यापार या करियर से जुड़ी कोई नई योजना फायदेमंद हो सकती है। आज का दिन आपकी प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें अनुशासन और स्थिरता बनाए रखने का प्रयास करेंगे और इसी वजह से सफलता भी मिलेगी। अगर कुछ पुराना काम या दस्तावेज अधूरा पड़ा है, तो आज उसे पूरा कर लें। रिश्तों में थोड़ा संतुलन जरूरी है, खासकर जीवनसाथी से बातचीत करते समय कठोर शब्दों से बचें, नहीं तो टकराव हो सकता है।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज आप दिनभर व्यस्त रह सकते हैं। काम को लेकर यात्रा भी करनी पड़ सकती है या कई नए लोगों से मिलना हो सकता है। इन मुलाकातों से नए अवसर सामने आएंगे। आप किसी और के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में भी सफल हो सकते हैं। लेकिन एक साथ बहुत सारी चीजों को संभालने की कोशिश ना करें नहीं तो थकान और उलझन हो सकती है।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन रिश्तों को गहरा करने का है। जीवनसाथी या परिवार के किसी खास सदस्य के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आप सुंदरता, सजावट या रचनात्मक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। यदि मन में किसी बात को लेकर चिंता है, तो किसी करीबी से सलाह लें।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आप गहरे विचारों में डूब सकते हैं। बाहर से सब सामान्य लग सकता है, लेकिन भीतर कई भावनाएं और सवाल उभर सकते हैं। कोई सपना, अनुभूति या विचार आपको अंदर से झकझोर सकता है। यह समय है आत्मनिरीक्षण का। दूसरों की बजाय खुद की बात पर भरोसा करें। सोच को स्पष्ट करें और भविष्य की दिशा तय करें।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आप काम को लेकर बेहद गंभीर रहेंगे और यही आपका मजबूत पक्ष भी रहेगा। लंबे समय से जिस काम में मेहनत कर रहे थे, उसका परिणाम अब मिलने वाला है। आर्थिक मामलों में संयम और सोच-समझकर लिया गया फैसला ही फायदे का कारण बनेगा। आज आपकी स्थिरता ही आपको दूसरों से अलग बनाएगी।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपमें ऊर्जा का स्तर आज काफी ऊँचा रहेगा। किसी सामाजिक काम या अपने किसी खास मकसद की ओर आकर्षण महसूस करेंगे। यदि पिछले कुछ समय से कोई उलझन या मानसिक दबाव चल रहा था, तो उसका समाधान आज मिल सकता है। आप दूसरों की मदद करने में भी आगे रहेंगे और आपकी पहल से कई काम पूरे होंगे।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें