फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें मंगलवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 08 Oct 2024 06:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
08 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
सफलता का स्वाद लेने के लिए नए करियर की तरफ ध्यान केंद्रित करें या स्व रोजगार की शुरुआत के बारे में सोचें। अपना नया नाम और पहचान बनाएं ताकि लोग आपका सम्मान करें।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
यह समय अपनी बुद्धिमता से काम करने का है लेकिन अपने शुभ चिंतक से सलाह लेना भी अच्छा विचार है। आप इस समय किसी भी चिंता या परेशानी का अच्छे से सामना कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आपकी व्यस्त दिनचर्या आज आपके लिए तनाव का कारण बन सकती है। लघु यात्रा, बैठक या सभा की भी संभावना है। कोई भी अनावश्यक जोखिम लेने से बचें।  विदेशियों से मिलना या काम करना भी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज बहुत सारी चीज़ों या बातों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं लेकिन पैसा आपकी सबसे बड़ी चिंता का कारण बनेगा। अपनी प्राथमिकताओं को समझें और अपनी योजनाओं पर अच्छे से काम करें। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आप आज अकेले रह कर खुद के बारे में भी जानना चाहेंगे। याद रखें विचार करने और काम करने के समय को अच्छे से व्यवस्थित करें। आपके फॉर्च्यून के अनुसार यह समय आर्थिक लाभ और सफलता के लिए परफेक्ट है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
अपने व्यापार या नौकरी के अगले चरण की योजना बनाने के लिए साहसी, समझदार और दृढ़ बनें। नुकसान से बचने के लिए एहतियात बरतना इस समय की ज़रूरत है। आप किसी बड़े बदलाव को भी महसूस कर सकते है।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
अपनी नौकरी या कार्यस्थल में अपनी स्थिति को मजबूत करने और प्रसिद्धि पाने के लिए यह समय बेहतरीन हैं। अपने नेतृत्व के गुण और प्रबंधकीय क्षमता से आप किसी को भी इम्प्रेस कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज का दिन डिमांडिंग है लेकिन फ़िक्र न करें। चीज़ों को हलके में लें क्योंकि आने वाला समय मुश्किलों से भरा हो सकता है। आप शांत जीवन और परिजनों की खुशियां चाहते हैं बस अपना ख्याल रखना न भूलें।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
धन मिलने में देरी या लेनदेन से हुए नुकसान के कारण आप निराश हो सकते हैं। इस चिंता को दूर करने के लिए लम्बी दूरी की यात्रा का योग है जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें