Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
कोई नुकसान और दुर्घटना आपको परेशान कर सकती है। सौभाग्य आपके साथ होगा बस अपने आकर्षण और अच्छी भावना को शो करें। शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
अंकल या भाई आपके लिए तनाव का कारण होंगे। रिश्तों में खास कर अपने करीबी लोगों से मतभेद को दूर करने के लिए समय निकालें। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गहरा नीला
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
शांत रह कर आप आज पूरा का लाभ उठा सकते है। आपके अंदर का बढ़ा हुआ आत्मविश्वास सफलता दिलाएगा। प्रियजनों का साथ सभी समस्याओं को दूर करने में सक्षम है। शुभ अंक- 5
शुभ रंग-पीला
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
जो रिश्ते काम नहीं कर रहे हैं, आप उनसे नाता तोड़ सकते हैं। दिल के मामलों में उदासीन महसूस कर रहे हैं लेकिन आपका कार्य सम्बन्धी जीवन बेहद संतुष्ट है। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान का मज़ा लें। आपको एक सक्षम लीडर के रूप में देखा जा रहा है। आप अपने उद्देश्य के बारे में अच्छे से जानते हैं और आपको पता हैं कि इसके लिए कड़ी मेहनत विकल्प नहीं बल्कि ज़रूरत हैं। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
क़ानूनी मामलों के लिए आपको अपने शिक्षक या किसी सलाहकार के साथ यात्रा करने की ज़रूरत पड़ सकती है। किसी क्लास में हिस्सा लेकर अपनी आध्यात्मिक साइड को जाने। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- नारंगी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज का यह दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली सिद्ध होने वाला है। परिश्रम के कुछ अतिरिक्त घंटे आपको धन और प्रसिद्धि दिलाएंगे। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- सफेद
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आय के नए स्रोत आपको नई संभावनाएं प्रदान करेंगे। निर्णय लेने में उपाय-कुशल और व्यावहारिक बनें। रिश्तों में सच्चे बनें, विशेष रूप से परिवार और दूसरे महत्वपूर्ण संबंधों में। शुभ अंक- 16
शुभ रंग- लाल
अंक 9
आज आप आशावाद और सकारात्मकता से भरे हुए हैं। उम्मीद और आत्मविश्वास के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता और इस समय आपके पास दोनों ही हैं, बस एक नयी शुरुआत करें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- जामुनी