फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 08 मई 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 08 May 2021 07:28 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजालारा
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
वर्तमान परिस्थिति को देखकर मानसिक तनाव रह सकता है, जिससे आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। गलत बातों को सोचना बंद करें और सिर्फ सकारात्मक बातों पर ही ध्यान दें।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग - गोल्डन


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
व्यापार में आमदनी अच्छी होगी। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात खुलकर बताएंगे।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – पीला

4 of 10
number
अंक - 3
आज कुछ काम आसानी से निपट जाएंगे, तो वहीं कुछ काम के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे।
अंक – 5
शुभ रंग – ब्राउन
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4 
नौकरी वाले लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन इसका उपाय भी जल्द मिल जाएगा। आज आप कुछ पुरानी बातों पर गौर करेंगे। समय से दवा लेते रहें, वरना तबीयत ज्यादा बिगड़ जाएगी। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज आपके काम की तारीफ होगी। आपका समय अच्छा रहेगा। अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएं। प्रॉपर्टी को लेकर आपस में विवाद हो सकता है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाइट ग्रीन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आज आप बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएं। शाम को कुछ साथियों से मुलाकात हो सकती है, लेकिन अपने भविष्य के योजना के बारे में किसी को न बताएं। परिवार में कुछ सामान के खरीदारी को लेकर विवाद हो सकता है।
शुभ अंक -10
शुभ रंग – ग्रीन

8 of 10
number
अंक - 7
आज आपका दिन अच्छा है, कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आपका परिवार आपका पूरा सहयोग करेगा। साथ ही जीवनसाथी से कुछ सरप्राइज मिल सकता है। बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताएं।
शुभ – 18
शुभ रंग-वायलेट

9 of 10
number
अंक – 8
कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ बात बिगड़ सकती है। आपके पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज का दिन आपके लिए शुभ है। कार्य-व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। रिश्तेदारों से कुछ अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – आसमानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें