फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 08 जून 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 08 Jun 2021 06:26 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
आपकी कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। कामकाज के लिए दिन उत्तम रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। माता से लाभ मिल सकता है। निवेश करने से पहले कागजात पढ़ लें।
शुभ अंक - 25
शुभ रंग – गहरा लाल
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
नौकरी-व्यापार में लाभ हो सकता है। निजी जीवन में बहुत सी नकारात्मक बातें सामने आएंगी, लेकिन आप साहस से मुकाबला करते हुए इन सभी प्रकार की परेशानियों से बाहर निकल जाएंगे।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - नारंगी

4 of 10
अंक - 3
कारोबार में तरक्की होगी। किसी को कर्जा देने से पहले सोच—विचार लें। ध्यान रहे, आज आप भावनात्मक हो रहे हैं। सही शब्दों का प्रयोग जीवन में लाभ लाएगा।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
आज कामकाज में संघर्ष की स्थिति देखने को मिल सकती है। आप पढ़ाई—लिखाई के क्षेत्र में बेहतर करेंगें। कोर्ट—कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता के आसार बनेंगे। उच्च शिक्षा के लिये विदेश जा सकते हैं।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
घर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। बिना बात के क्रोध आ सकता है। रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
आज भाग्य आपका साथ देगा। प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने की संभावना है। जिसके सहारे आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकते हैं। बच्चों का उच्च शिक्षा में प्रवेश मिल सकता है। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अनुकूल है।
शुभ अंक – 32
शुभ रंग – गोल्डन

8 of 10
अंक - 7
कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण हो सकता है। प्रेमी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार कर रहे हैं, तो परिर्वतन करने को सोच सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। मन थोड़ा विचलित रहेगा। संयम की जरूरत है।
शुभ अंक - 27
शुभ रंग – ग्रे

9 of 10
अंक – 8
आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। सोशल मीडिया पर नये मित्र बनेंगें। सोशल मीडिया पर आपके स्टेटस को ढेर सारे लाइक्स मिलेंगें। अचानक भाई या बहन से लाभ मिलेगा। 
शुभ अंक - 19
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
अचानक से आपका खर्चा बढ़ सकता है। किसी चीज का नुकसान हो सकता है। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक तनाव हो सकता है।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें