फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 08 जुलाई 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 08 Jul 2021 06:44 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आर्थिक कामकाज के लिए दिन अच्छा है। बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी नौकरी में बॉस से अनबन हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक - 12 
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2 
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अवसर का पूरा लाभ उठाएं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। पेट से जुड़ी समस्या रह सकती है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - सफेद

4 of 10
number
अंक - 3 
कामकाज के लिए दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की संभावना है। घर में बच्चों से खुशी प्राप्त होगी। नए मित्र के साथ अच्छे रिलेशन बन सकते हैं। प्रेमी के साथ ज्यादा समय बिताएंगे।  
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4 
कला क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार की नई योजना बन सकती है। माता के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। यात्रा पर जाने की सम्भावना है। 
शुभ अंक – 8 
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आर्थिक निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। घर परिवार पर खर्चा बढ़ेगा। बॉस की तारीफ के कारण आत्मविश्वास बढ़ेगा। बच्चों से आपसी मतभेद हो सकता है।  
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – ग्रीन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6 
आज आपको अधिक शारीरिक थकान महसूस होगी। कार्य के क्षेत्र में चुनौतियां आएंगी। किसी काम में मन नहीं लगेगा। कोई नया कार्य शुरू मत करें। सोच-समझकर फैसला लें। चोट लग सकती है। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – क्रीम

8 of 10
number
अंक - 7
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संपत्ति से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। नए संपर्क स्थापित हो सकते हैं। खाना सोच—समझ कर खाएं। पेट खराब हो सकता है। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
अंक – 8
प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद हो सकता है। निजी जीवन में नये मित्र बन सकते हैं, परन्तु दोस्ती का हाथ बढ़ाने से पहले जांच लें। खर्चे ज्यादा हो सकते हैं। प्रियतम के साथ समय ज्यादा व्यतीत होगा। 
शुभ अंक - 20, 
शुभ रंग - हल्का हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा। अपने कार्य को लेकर मन में निराशा जाग सकती है। परंतु नकारात्मकता को स्वयं पर हावी नहीं होने दें। अचानक नुकसान हो सकता है। प्रेम सम्बन्ध टूट सकते हैं। निवेश से लाभ हो सकता है। 
शुभ अंक - 6 
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें