फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 8 January: मूलांक 6 और 9 वालों को मिल सकती हैं तरक्की, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Wed, 08 Jan 2025 07:13 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
 
विज्ञापन
1 of 10
Ank Jyotish Today 08 January 2025 - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 08 January 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। जीवनसाथी के साथ किसी नए स्थान पर घूमने जा सकते हैं। निवेश के लिए समय बेहद शुभ रहेगा। यदि आप नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 80
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन को लेकर योजनाएं बनानी होगी, नहीं तो खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। शिक्षक के लिए दिन शुभ है। प्रॉपर्टी की प्राप्ति के योग बनेंगे। विदेश से व्यापार करने की प्लानिंग कर सकते हैं।
शुभ अंक- 50
शुभ रंग- सिल्वर

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज संतान आपकी बातों पर खरी उतरेगी। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात संभव है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं वह पार्ट टाइम कार्य की योजना बना सकते हैं। वाहन का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक- 38
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज माता-पिता के आशीर्वाद से आप किस नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। बिजनेस में जो योजनाएं लंबे समय से रुकी हुई थी वह फिर शुरू हो सकती हैं। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज आपको अपनी क्षमताओं का मूल्यांकन करना होगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। धन लाभ के आसार हैं। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
बैंक या बैंकिंग पेशेवर वाले दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
शुभ अंक -11
शुभ रंग-क्रीम

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज अपने शुभचिंतकों को निराश न करें। शिक्षा के लिए विदेश जाने की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट प्लान लेकर आ सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
परिवार की खुशियों के लिए कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा। आपके कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। घर में किसी नई वस्तु के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
जीवनसाथी के लिए किसी पार्टी का आयोजन करेंगे। अगर आप नौकरी में उन्नति चाहते हैं तो अपने सहकर्मियों से सलाह लें। निवेश में मनचाहे लाभ की प्राप्ति से किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। जीवन में सुख- दुःख दोनों को स्वीकार करें।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- सफेद




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें