फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2 और 3 वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sat, 08 Feb 2025 05:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
08 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
नई योजना पर कार्य करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर करें। इससे आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपनी सूझबूझ से आप किसी उलझन का समाधान पाने में सक्षम रहेंगे। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
परिवार से जुड़ा मसला हल होगा। बिजनेस के कामों के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। मनचाहे ऑर्डर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पार्टनरशिप के बिजनेस में साथियों से विवाद की स्थिति बन रही है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
संयमित रहना जरूरी है। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। आर्थिक रूप से मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। सभी काम में सफलता प्राप्त हो सकती है। पुराने रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। इससे मन खुश रहेगा। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आर्थिक समस्याओं से निजात मिलेगी। नए प्रोजेक्ट, गृह निर्माण शुरू करने के लिए अच्छा समय है। आपके भीतर कुछ आंतरिक संघर्ष और नकारात्मक सोच आ सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
करियर में मुश्किल परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। आपकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। पुराने प्रोजेक्ट को लेकर तनाव हो सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
संपत्ति से लाभ होगा। नया काम मिलेगा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय बेहतर रहेगी और संतान से सुख मिलेगा। काम के प्रति सजग रहेंगे। विशेष कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
दोपहर से समय विपरीत रहेगा। इसमें आपको सावधान रहना होगा। शाम को व्यावसायिक यात्रा और नौकरी मिलने में सफलता मिलेगी। नए लाभ मिलेंगे। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
बिजनेस के काम चलते रहेंगे। प्रतिकूल परिस्थिति में घबराने की बजाय समाधान खोजने की कोशिश करें। कर्मचारियों का सहयोग रहेगा। मार्केट में आपकी अच्छी छवि बनेगी। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपको स्थिति को दोबारा समझने की जरूरत है। यह समय बदलाव की तैयारी का है। इसके लिए आपको त्याग करने और धैर्य रखने की जरूरत होगी। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें