फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 07 August: मूलांक 2 वाले सोच समझकर निर्णय लें, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Thu, 07 Aug 2025 05:58 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi:  अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। 
विज्ञापन
1 of 10
07 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपको कार्यस्थल पर नेतृत्व की ज़िम्मेदारी मिल सकती है और लोग आपकी बातें गंभीरता से लेंगे। ऐसे में अपने व्यवहार में अहंकार या गुस्सा न आने दें, वरना छवि प्रभावित हो सकती है। वरिष्ठों के साथ सम्मानपूर्वक बर्ताव करना फायदेमंद रहेगा। निजी जीवन में किसी पर जरूरत से ज्यादा अधिकार जताने से बचें और सामने वाले की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आप आज भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं और दूसरों की बातें जल्दी असर डाल सकती हैं। इसलिए कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। रिश्तों में उलझनें आ सकती हैं, लेकिन संवाद के जरिये हल निकाल सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और इससे अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आप आज अपने लक्ष्य और महत्वाकांक्षाओं को लेकर बहुत व्यस्त रह सकते हैं। करियर में नई दिशा या योजना शुरू करने का विचार मन में आएगा। ऐसे में वरिष्ठों या गुरुजनों की सलाह जरूर लें। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी योजनाएं भी बड़ा असर डाल सकती हैं। व्यवस्थित तरीके से काम करने से सफलता के रास्ते खुलेंगे। यदि कोई पुराना विवाद चल रहा था, तो उसका समाधान निकल सकता है। यात्रा या बाहरी संपर्कों में सावधानी रखें और दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक लिए गए निर्णय लाभ या हानि दे सकते हैं, इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। मीडिया, मार्केटिंग और संचार क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। निजी जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जिनमें धैर्य रखना जरूरी होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आपका दिन पारिवारिक और निजी रिश्तों के लिए सुखद रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। कला और सौंदर्य से जुड़ी गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण ज़रूरी है। प्रेम संबंधों में व्यावहारिक सोच अपनाना लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज आप किसी विषय पर गहराई से सोच सकते हैं, लेकिन विचारों और भावनाओं में संतुलन रखना जरूरी होगा। कुछ फैसले अकेले लेने पड़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। मानसिक थकान महसूस हो सकती है, पर समय के साथ स्थिति बेहतर होगी। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
काम का दबाव आज ज्यादा रह सकता है, लेकिन आप सूझबूझ से सभी ज़िम्मेदारियां निभा पाएंगे। अटका हुआ काम वरिष्ठ की मदद से आगे बढ़ सकता है। व्यापार में आर्थिक योजनाओं को स्पष्ट रखें और जोखिम से बचें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जिससे मानसिक तनाव हो सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आप उत्साहित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। विरोधियों पर विजय और कठिनाइयों से बाहर निकलने की क्षमता आज बढ़ी रहेगी। आत्मविश्वास बनाए रखें। छात्र वर्ग प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। प्रेम जीवन में संयम जरूरी होगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें