फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 07 अप्रैल 2021: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 07 Apr 2021 06:58 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में परिणाम अच्छे मिलेंगे। व्यापार संबंधी कार्य कुछ गति पकड़ेंगे। पारिवारिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य है।
शुभ अंक -19
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
आज कार्य में मन नहीं लगेगा। किसी चीज को लेकर आप स्वार्थी हो सकते हैं। जिससे आपकी प्रतिष्ठा व छवि दोनों ही धूमिल हो सकती हैं। इन सबके बावजूद परिवार का पूरा सहयोग रहेगा।
शुभ अंक-14
शुभ रंग- पीला

4 of 10
number
अंक - 3
दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकता है। आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य की ओर रहेगा। अजनबी व अपरिचित व्यक्तियों पर भरोसा बिलकुल न करें। स्वभाव में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज कुछ लोग बुखार से पीडि़त हो सकते हैं।
शुभ अंक-15
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
आज आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। लापरवाही आपके लिए घातक साबित हो सकती है। शारीरिक व मानसिक रूप से खुद को मध्यम महसूस करेंगें। अविवाहितों के लिए सगाई-संबंधी बात आगे बढ़ेगी।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा। धन का व्यय ज्यादा होगा। आज आपका समय धार्मिक गतिविधियों में गुजरेगा। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो सकता है। ध्यान रखें बच्चों पर झगड़े का असर पड़ सकता है।
शुभ अंक – 33
शुभ रंग – काला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खुद पर नियंत्रण रखकर कार्य करें, परिणाम अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग व प्रेम मिलेगा। आप परिवार के प्रति जिम्मेदारी को निभाएंगें और परिवार का पूरा ध्यान रखेंगे।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – क्रीम

8 of 10
number
अंक - 7
आज अपने करिश्माई आकर्षण का लाभ उठाएं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी। परिवार में किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है। छात्र –छात्राओं के लिए दिन उत्तम रहना वाला है।
शुभ अंक 34
शुभ रंग – ब्राउन

9 of 10
number
अंक – 8
नए कार्य शुरू करने के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। धन व्यय अधिक हो सकता है। व्यवसाय में कठिनाई कम होगी। जमीन की डील हो सकती है। सरकार से लाभ मिल सकता है। 
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – सिलवर
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक– 9
मन अशांत रह सकता है। मन में एक प्रकार की बेचैनी का भाव रहेगा। प्रेम जीवन में प्रियतम से झगड़ा हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें