फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

07 September Ka Ank Jyotish: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 06 Sep 2023 04:06 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
07 September Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आप अभी जीवन में आ रही बाधाओं और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आध्यात्मिक उत्तरों की खोज कर रहे हैं। बुजुर्गों की सलाह सुनो और बुरी आदतों से दूर रहें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
रचनात्मक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहरीन रहेगा। अपने प्रियजनों के साथ एक छोटी यात्रा का भी योग बन रहा हैं। अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आपका आकर्षण और समझदारी आपको उन समूहों और क्लबों में लोकप्रिय बनाती हैं जिनके आप सदस्य हैं। जीवन का मज़ा लें किन्तु जुए और जोखिम भरे व्यवहार से बचें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
रिश्तों में अभी कुछ बातचीत की आवश्यकता हो सकती है, खासकर रोमांटिक रिश्तों में। आप अपनी प्राथमिकताओं के बारे में सब जानते है इसलिए समय,मांग और संसाधनों का सही तरीके से प्रयोग कर सकते है। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आज का दिन भौतिक रूप से संतोषजनक रहेगा लेकिन सतर्क रहें। आपके नेतृत्व वाले गुणों को घर और काम में पहचान मिल रही है। कार्यस्थल पर आपको गर्व महसूस होगा और अपने प्रयासों के लिए आपको पुरस्कृत किया जाएगा। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आपके बॉस और घर के बुजुर्ग सब आपकी प्रशंसा करेंगे। नए कौशल सीखें जिससे आप बड़ी सफलता के साथ आगे बढ़ सकते हैं। जीवन को नए सिरे से शुरू करने का समय आ चुका है तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलें।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
नया दौर समृद्धि और भावनात्मक स्थिरता देगा। भावुक स्वभाव को बदले और विचार बांटे ताकि आपस की गलतफहमी दूर की जा सके। आप अभी अपने आसपास के भौतिकवाद से ब्रेक लेने के लिए तैयार हैं। धर्मस्थान या किसी आध्यात्मिक केंद्र के संपर्क में आने का अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
यात्रा से मिलने वाले मौकों का फायदा उठाना चाहिए। एक शिक्षक या बुजुर्ग अच्छे भाग्य को खोजने में आपकी सहायता कर सकता है। आज आत्मनिरीक्षण के लिए उपयुक्त समय है। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
यह ताकत और सकारात्मक गुणों पर ध्यान केंद्रित करने में आपकी सहायता करेगा। अब आप आत्मनिरीक्षण और चिंतन के माध्यम से अपनी वास्तविक क्षमता को बढ़ा सकते है, जिसके परिणामस्वरूप आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें