फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 07 September: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 07 Sep 2022 07:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आप अभी जीवन में आ रही बाधाओं और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आध्यात्मिक उत्तरों की खोज कर रहे हैं। बुजुर्गों की सलाह सुनो और बुरी आदतों से दूर रहें। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
यह वो क्षण है जब आप सफलता और प्रतिष्ठा का आनंद लेंगे। जो मौके आपको मिलने वाले है उनके लिए तैयार रहें। आपको काम में जो संतोष मिलता है वह आपकी विवाहित और निजी जिंदगी को दर्शाता है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- गहरा नीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आपका आकर्षण और समझदारी आपको उन समूहों और क्लबों में लोकप्रिय बनाती हैं जिनके आप सदस्य हैं। जीवन का मज़ा लें किन्तु  जोखिम भरे व्यवहार से बचें। रिश्तों में अभी कुछ बातचीत की आवश्यकता हो सकती है, खासकर रोमांटिक रिश्तों में।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आप अपने दैनिक जीवन से फुर्सत के कुछ पल निकालना चाहेंगे। काम और जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। दैनिक दिनचर्या की उदासीन भावना को दूर करने के लिए प्रयास करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आपके नेतृत्व वाले गुणों को घर और काम में पहचान मिल रही है। कार्यस्थल पर आपको गर्व महसूस होगा और अपने प्रयासों के लिए आपको पुरस्कृत किया जाएगा। आपके बॉस और घर के बुजुर्ग सब आपकी प्रशंसा करेंगे।
शुभ अंक- 41 
शुभ रंग-  बैंगनी 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
नए कौशल सीखें जिससे आप बड़ी सफलता के साथ आगे बढ़ सकते हैं। ऐसे रिश्ते जो आपके समय और पैसों का दुरूपयोग कर रहे हों, उन्हें अलविदा करने का समय आ चुका है। आप अपना कुछ समय धन समीकरणों और वित्तीय मामलों में बिताएंगे। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग-  सुनहरा 

 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आपका दयालु स्वभाव आपको दूसरों की भावनाओं से व्याकुल कर सकता है। अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए समय निकालें। बुराईयों से बचें और आप इस कष्टकर समय का सामना अच्छे से कर लेंगे।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  पीला 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज खुद के लिए कुछ समय निकालें। कई समय से आप अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहे हैं, जिसकी वजह से आज डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। अगर आप विवाहित नहीं हैं, तो यह नए रिश्ते के लिए उचित समय हो सकता है। 
शुभ अंक- 
शुभ अंक- 9 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
शुभ रंग- लाल 
अगर आज आपको कोई परेशानी होगी, तो आपके दोस्त और प्रियजन उससे उबरने में आपका साथ देंगे। अभी आपका दिमाग केवल बिज़नेस की तरफ है, जिसमे निर्णय लेने के लिए आपके ध्यान की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग-  गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें