फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 06 September: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 06 Sep 2022 06:55 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
रिश्तेदारों से आज किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। पारिवारिक सुख-शांति में आज आपकी अहम भूमिका रहेगी। यात्रा करने का शौक है, तो वह अवश्य पूरा होगा। छात्रों के लिए परीक्षा में परिणाम उनके अनुकूल रहेंगे। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- गहरा नीला
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
परिवार की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान चाहने वाले जातकों को खुशशबरी मिल सकती है। फिजूल खर्ची पर नियन्त्रण रखनें की कोशिश करें। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। 
शुभ अंक – 14
शुभ रंग –  काला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आप जो भी कार्य करें, वह ठीक प्रकार से संपादित होगा। पत्नी के साथ की वजह से आपका पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा। अगर धन में बढ़ोत्तरी चाहते हैं, तो उसे ठीक से इनवेस्ट करें। अपने लिए आप नए विकल्प देखें। 
शुभ अंक- 14
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
व्यर्थ की बातों से बचनें की कोशिश करें। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद होगी। अपने विवेक के कारण मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने में सक्षम है। व्यापारी अगर पार्टनरशिप में कार्य करना चाहते हैं, तो अच्छा दिन है। 
शुभ अंक- 12
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
सरकारी नौकरी के प्रस्ताव व अवसर मिलेंगें। आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।  आप बुरे लोग व बुरी सोहबतों से दूर रहें। ऑफिस या व्यापार में कुछ लोग जो आपसे जलते हैं, आज आप सीधे तौर पर उनके विरूद्ध जा सकते हैं।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
नए लोगों से आपका संपर्क बन सकता है। आपके शिष्टपूर्ण व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण आपके संबंध लोगों से बेहतर बनेंगें। परिवार के लिए आज आप इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, सोना-चांदी जैसी बहुमूल्य धातुएं आदि की खरीददारी कर सकते हैं।
शुभ अंक –3
शुभ रंग – पीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
जीवनसाथी को कार्य क्षेत्र में सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। आपको विद्रोहियों से सतर्क व सावधान रहना चाहिए। अपने कर्मचारियों व सहकर्मियों की गतिविधि पर पूरी नजर रखें, हो सकता है व्यवसाय से संबन्धित कुछ बातें आपके सामने आ जाएं।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – बैंगनी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ दुखद घटना घटित हो सकती है। संतान की शिक्षा पर खर्च हो सकता है। अपने परिवार की जरूरत की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
कार्य की अधिकता के कारण आप तनाव में आ सकते हैं। जरूरत है, अपनी भावनाओं को काबू करने की। पारिवारिक दृष्टि से समय आपके साथ में है। आपको सुख-संसाधनों में कमी आएगी। संतान को लेकर आप चिंतित रहेंगे। 
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें