फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 4 वालों के सामने चुनौतियां आ सकती हैं, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Sat, 07 Jun 2025 07:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
07 जून का अंक ज्योतिष राशिफल - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपका मन नए काम शुरू करने को इच्छुक रहेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा और आपके नेतृत्व गुण उभर कर सामने आएंगे। करियर में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। रिश्तों में थोड़ी सावधानी रखें, वाणी पर नियंत्रण जरूरी है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
सहयोग और समझदारी से आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। परिवार और दोस्तों से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर धैर्य से काम लें, जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
रचनात्मकता और उत्साह से भरा दिन है। नए आइडिया आपको फायदा पहुंचाएंगे। प्रेम जीवन में मिठास आएगी, पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं। आर्थिक मामलों में संयम रखें, अनावश्यक खर्चे बचाएं।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
धैर्य और मेहनत से काम करने की जरूरत है। आज चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उनका सामना कर पाएंगे। परिवार में कोई जरूरी चर्चा हो सकती है, ध्यान से सुनें और समझें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आज आपके लिए बदलाव और नए अवसरों का दिन है। यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेम और मित्रता में सकारात्मकता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। नया कोई कौशल सीखने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
परिवार और सामाजिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। आपके आसपास के लोग आपकी मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में मनोबल बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, हल्की-फुल्की बीमारी हो सकती है। प्यार में ईमानदारी से काम लें।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज आपके विचार और निर्णय सही दिशा में जाएंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। कामकाज में संतुलन बनाए रखें। अचानक कोई नया मौका मिल सकता है, उसे हाथ से न जाने दें। पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाएं।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
वित्तीय मामलों में सावधानी रखें, कुछ खर्चे अनपेक्षित हो सकते हैं। लेकिन मेहनत से लाभ भी मिलेगा। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा हो सकती है, धैर्य रखें। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरियां आ सकती हैं, रिश्तों को समय दें।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और साथी का सहयोग मिलेगा। करियर में आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मानसिक तनाव से बचें। ध्यान और योग से मन को शांति दें।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें